Pakistan vs Netherlands , PAK vs NED ODI Dream11 Team, Playing 11 Today Match Prediction: बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम नीदरलैंड के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। पाकिस्तान की टीम साल 1992 में विश्व कप जीती थी। तब से लेकर अबतक उसकी झोली खाली है। ऐसे में पाकिस्तानी टीम बाबर आजम के नेतृत्व में खिताबी सूखे को दूर करने का इरादा लेकर मैदान में नीदरलैंड के खिलाफ होगी।
पूरी ताकत के साथ मुकाबले में उतरेगा पाकिस्तान
पाकिस्तान अपनी पूरी ताकत के साथ नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी। पाकिस्तानी टीम को 14 अक्टूबर को भारत के खिलाफ मैच खेलने से पहले दो मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में पाकिस्तानी टीम भारत के खिलाफ बड़े मुकाबले की तैयारी के नजरिए से भी इस मैच में उतरेगी। पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर में कोई बदलाव नहीं होगा लेकिन मिडिल ऑर्डर में सऊद शकील या आगा सलमान खान में से किसी एक को मौका दे सकती है। वहीं नसीम शाह की जगह पाकिस्तानी टीम में शामिल किए गए हसन अली प्लेइंग-11 में जगह हासिल करने में सफल हो सकते हैं।
पारंपरिक टीम के साथ उतरेगी मैदान में नीदरलैंड
नीदरलैंड की टीम में इस मुकाबले में अपनी पारंपरिंक प्लेइंग-11 में कोई बड़े बदलाव नहीं करेगी। आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर में जो टीम खिताब जीतने में सफल हुई थी तकरीबन वैसी ही टीम नीदरलैंड की विश्व कप के दौरान हो सकती है।
