क्रिकेट

World Cup 2023, PAK vs NED Pitch Report, Weather: पाकिस्तान-नीदरलैंड्स मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां पर जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Oct 6, 2023, 11:48 AM IST

World Cup 2023 Match 2, PAK vs NED Pitch Report Rajiv Gandhi International Stadium and Hyderabad weather forecast Today: आज (6 September 2023) आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टीमें आमने-सामने होंगी। आइए जानते हैं विश्व कप 2023 के इस दूसरे मैच की पिच रिपोर्ट और आज कैसा रहेगा हैदराबाद का मौसम।

Image

पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप 2023- दूसरा मैच
  • पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की होगी टक्कर
  • हैदराबाद में खेला जाएगा मुकाबला

World Cup 2023, PAK (Pakistan) vs NED (Netherlands) ODI Pitch Report Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad Weather Forecast Today: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। इस मुकाबले में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों का इस विश्व कप सीजन में ये पहला मुकाबला होगा। इस विश्व कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की अगुवाई बाबर आजम (Babar Azam) कर रहे हैं जबकि नीदरलैंड्स टीम की कमान स्कॉट एडवर्ड्स (Scott Edwards) के हाथों में है।

पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच होने वाले इस मुकाबले में सभी मामलों में पाकिस्तानी टीम का पलड़ा भारी है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय आईसीसी वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है जबकि नीदरलैंड्स की टीम 14वें नंबर पर है। अगर दोनों टीमों की वनडे क्रिकेट इतिहास में अब तक हुई भिड़ंत की बात करें तो अब तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 6 वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें सभी छह मुकाबलों में पाकिस्तानी टीम को जीत मिली है। दोनों टीमें न्यूट्रल वेन्यू पर दो बार टकराई हैं और दोनों ही मौकों पर पाकिस्तान जीता है। आज होने वाला मैच उनका तीसरा मैच होगा जो न्यूट्रल वेन्यू पर होगा। अब आपको बताते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और हैदराबाद के मौसम की स्थिति।

पाकिस्तान-नीदरलैंड्स मैच में पिच रिपोर्ट कैसी होगी? (PAK vs NED Pitch Report)

आज विश्व कप 2023 का मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। इस ग्राउंड की पिच बड़े स्कोर के लिए जानी जाती रही है, ऐसे में बल्लेबाजों के लिए यहां काफी कुछ रहेगा। पाकिस्तान के पास अच्छे खासे बल्लेबाज मौजूद हैं, और अगर वे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने में सफल रहे तो एक बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है। इस मैदान पर अब तक 7 वनडे मैच खेले गए हैं और आखिरी बार यहां कोई वनडे मैच इसी साल जनवरी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। उस मैच के आधार पर बात करें तो भारत ने उस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 349 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड ने भी करारा प्रहार किया था लेकिन 49.2 ओवर में वे 337 रन बनाकर ऑलआउट हो गए थे और भारत ने वो मैच 12 रन से जीता था। पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टीमों ने आज तक इस मैदान पर कोई वनडे मैच नहीं खेला है और ये उनके लिए इस मैदान पर पहला अनुभव होगा।

आज कैसा रहेगा हैदराबाद का मौसम? (Hyderabad Weather Today)

नीदरलैंड्स और पाकिस्तान के बीच होने वाला आज का वर्ल्ड कप मुकाबला हैदराबाद में होने जा रहा है, ऐसे में यहां के मौसम की बात भी कर लेते हैं। क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि बारिश का साया एक और दिन विश्व कप 2023 से दूर ही रहेगा। अनुमान के मुताबिक आज हैदराबाद में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। बेशक यहां उमस काफी रहेगी और बाद में गेंदबाजी व फील्डिंग करने वाली टीम को काफी पसीना बहाना पड़ सकता है। आज हैदराबाद के तापमान की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेड रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहेगा। मुकाबला दोपहर दो बजे शुरू होना है, ऐसे में शाम को खिलाड़ियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टीमें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमां, इमाम उल -हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस राऊफ और हसन अली।

नीदरलैंड्स क्रिकेट टीमः स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओडोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरू, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रोलोफ वान डेर मर्व, वेस्ली बारेसी, साकिब जुल्फिकार , शारिज अहमद, साइब्रांड एंजेलब्रेक्ट, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रेयान क्लेन।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article