LIVE

PAK vs NED Cricket Highlights, World Cup 2023: पाकिस्तान के आगे नहीं चला नीदरलैंड का सिक्का, 81 रन से हुई परास्त

PAK vs NED Cricket Highlights, World Cup 2023: पाकिस्तान के आगे नहीं चला नीदरलैंड का सिक्का, 81 रन से हुई परास्त

PAK vs NED Cricket Highlights, World Cup 2023: पाकिस्तान के आगे नहीं चला नीदरलैंड का सिक्का, 81 रन से हुई परास्त

PAK vs NED Cricket Highlights, World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान का आगाज जीत के साथ हुआ है। शुक्रवार (छह अक्टूबर, 2023) को पाक टीम ने नीदरलैंड को 81 रनों से परास्त किया। पाकिस्तान की इस जीत के पीछे के असल शिल्पकार विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान, साउद शकील, हारिस रउफ और हसन अली रहे। दरअसल, हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में हुए इस मैच में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग की थी। पाक टीम ने 49 ओवर्स में 286 रन बनाए थे, जबकि जवाबी पारी में नीदरलैंड 205 रन पर ही ढेर हो गई। नीचे कार्ड सेक्शन में पढ़िए, मैच की हाइलाइट्स:

OCT 06, 2023 21:34 IST

PAK vs NED Cricket Highlights: 81 रनों से जीता पाकिस्तान

OCT 06, 2023 21:32 IST

PAK vs NED Cricket Highlights: यूं गया 10वां विकेट और जीत गई पाक

PAK vs NED Cricket Highlights: यूं गया 10वां विकेट और जीत गई पाक
OCT 06, 2023 21:29 IST

PAK vs NED Cricket Highlights: आगे यूं ढेर हुए तीन और विकेट्स

नीदरलैंड को आगे सातवां झटका बी डे लेडे, आठवां झटका आर वैन डर मर्वे और नौंवा झटका ए दत्ता के रूप में लगा। ये तीनों विकेट्स 33वें ओवर से लेकर 37वें ओवर के बीच में गिरे थे।
OCT 06, 2023 20:40 IST

दूसरी पारी की कुछ खास झलकियां...

OCT 06, 2023 21:27 IST

PAK vs NED Live Cricket Score: नीदरलैंड को छठा झटका

नीदरलैंड को शुक्रवार को छठा झटका एस जुल्फिकार के रूप में लगा। वह18 बॉल्स का सामना करते हुए सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए और इस दौरान वह सिर्फ एक चौका ही जड़ पाए।
OCT 06, 2023 20:20 IST

अर्धशतक जड़ने के बाद यूं चौड़े नजर आए बास डे लीडे!

अर्धशतक जड़ने के बाद यूं चौड़े नजर आए बास डे लीडे!
OCT 06, 2023 20:17 IST

नीदरलैंड के कप्तान को आउट करने पर राउफ की ऐसी थी खुशी!

नीदरलैंड के कप्तान को आउट करने पर राउफ की ऐसी थी खुशी!
OCT 06, 2023 20:15 IST

PAK vs NED Live Cricket Score: नीदरलैंड के कप्तान भी आउट, लगा टीम को पांचवां झटका

नीदरलैंड की टीम को पांचवां झटका तब लगा जब कैप्टन-विकेटकीपर एस.एडवर्ड्स 26वें ओवर में आउट हो गए। हारिस रउफ की बॉल पर वह एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।
OCT 06, 2023 20:13 IST

PAK vs NED Live Cricket Score: चौथे विकेट के रूप में निदामनुरू लौटे पवेलियन

टी निदामनुरू के रूप में नीदरलैंड की टीम को चौथा झटका लगा। वह 26वें ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे और हारिस रउफ की बॉल पर उनका कैच फकर जमां ने लिया। वह सिर्फ पांच रन बना सके थे।
OCT 06, 2023 20:11 IST

PAK vs NED Live Cricket Score: नीदरलैंड को तीसरा झटका, 52 रन पर विक्रमजीत आउट

नीदरलैंड को तीसरा झटका विक्रमजीत सिंह के रूप में लगा, जिन्होंने टीम के लिए 52 रन बनाए। वह 67 बॉल्स का सामना करते हुए शादाब खान की बॉल पर फकर जमां को अपना कैच गंवा बैठे। उन्होंने इस दौरान चार चौके और एक छक्का जड़ा, जबकि वह 77.61 के स्ट्राइक रेट के साथ खेले।
OCT 06, 2023 19:43 IST

...जब इफ्तिखार को "चचा" के नाम से पुकारने लगे हिंदी कमेंटेटर

OCT 06, 2023 19:42 IST

PAK vs NED Live Cricket Score: क्या कहता है जीत पर इंटरनेट का ताजा पोल?

पाकिस्तान और नीदरलैंड के मैच का मौजूदा हाल देखते हुए फिलहाल पाक क्रिकेट टीम का पलड़ा मजबूत नजर आ रहा है। हालांकि, इंटरनेट के पोल के मुताबिक, अभी नीदरलैंड के जीतने के 22 फीसदी चांस हैं, जबकि पाकिस्तान की विजय के 78 प्रतिशत आसार हैं।
OCT 06, 2023 19:37 IST

नीदरलैंड के साथ पाक के लिए भी इज्जत की बात है यह मुकाबला

नीदरलैंड के साथ पाक के लिए भी इज्जत की बात है यह मुकाबला
OCT 06, 2023 19:17 IST

PAK vs NED Live Cricket Score: विकेट झटकने के बाद यूं पाक के खिलाड़ियों ने जाहिर की खुशी

PAK vs NED Live Cricket Score: विकेट झटकने के बाद यूं पाक के खिलाड़ियों ने जाहिर की खुशी
OCT 06, 2023 19:07 IST

नीदरलैंड का दूसरा विकेट भी गया

कॉलिन एकरमैन के रूप में नीदरलैंड की टीम को दूसरा झटका लगा। वह 21 बॉल्स पर 17 रन बनाकर आउट हुए और उन्होंने इस दौरान तीन चौके जड़े।
OCT 06, 2023 18:35 IST

NED vs PAK Live Cricket Score: नीदरलैंड टीम को पहला झटका, मैक्स ओदाउद आउट

नीदरलैंड की टीम को पहला झटका मैक्स ओ दाउद के रूप में लगा है। वह 12 बॉल का सामना करते हुए सिर्फ पांच रन ही बना पाए और इस दौरान उन्होंने एक चौका जड़ा। हसन अली की बॉल पर शाहीन अफरीदी ने उनका कैच लपका।
OCT 06, 2023 18:27 IST

नीदरलैंड की ओर से बाप के बाद बेटे ने दिखाया कमाल

OCT 06, 2023 18:20 IST

PAK vs NED Live Cricket Score: नीदरलैंड ने 2 ओवर में बनाए 8/0 रन

जीत के लिए 287 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की सलामी जोड़ी ने 2 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 8 रन बना लिए हैं। विक्रमजीत सिंह 7 और मैक्स ओ डाउड 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 06, 2023 17:48 IST

नीदरलैंड को जीत के लिए मिला 287 रन का लक्ष्य

नीदरलैंड को जीत के लिए मिला 287 रन का लक्ष्यSTORY:पाकिस्तान की टीम एकदिवसीय विश्व कप के अपने पहले मैच में शुक्रवार को यहां नीदरलैड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 286 रन पर आउट हो गयी। पाकिस्तान के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने 68-68 रन का योगदान दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी की। नीदरलैंड के लिए बास डलीडे ने चार विकेट लिये।
OCT 06, 2023 17:48 IST

पाक खेमे से सिर्फ रिजवान-शकील चमके!

पाकिस्तानी टीम की ओर से सिर्फ मो.रिजवान और साउद शकील ही चमके। दोनों ने टीम के लिए 68-68 रन की पारी खेली। उनके बाद मोहम्मद नवाज वह खिलाड़ी थे, जिन्होंने सर्वाधिक स्कोर बनाया। वह 43 बॉल खेलकर टीम के लिए 39 रन जुटा सके।