Pakistan vs Netherlands ODI World Cup 2023 Live Score, Live Streaming, Live Telecast Channel In India: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप 2023 का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। साल 1992 में खिताबी जीत हासिल करने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम 31 साल से दूसरी बार चैंपियन बनने की राह तक रही है।
बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम को इस बार विश्व कप का दावेदार भी माना जा रहा है। ऐसे में नीदरलैंड जैसी कमजोर टीम के खिलाफ मुकाबले से बाबर आजम की टीम अपने विश्व कप अभियान का आगाज कर रही है। जानिए आप इस मुकाबले का लुत्फ कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं?
कब खेला जाएगा पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच विश्व कप 2023 का उद्धाटन मुकाबला(PAK vs NED World Cup 2023 Match Date)
पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच विश्व कप 2023 का उद्धाटन मुकाबला 6 अक्टूबर, 2023 को खेला जाएगा।कहां खेला जाएगा पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच विश्व कप 2023 का दूसरा मुकाबला (PAK vs NED World Cup 2023 Match Venue)
पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच विश्व कप 2023 का दूसरा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच विश्व कप 2023 का दूसरा मुकाबला(PAK vs NED World Cup 2023 Match Timing)
पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच विश्व कप 2023 का दूसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा। टॉस मैच से आधा घंटे पहले यानी 1:30 बजे होगा।
टीवी पर कहां देख सकते हैं पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच विश्व कप 2023 के दूसरे मैच का लाइव टेलीकास्ट (PAK vs NED World Cup 2023 Match on TV)
पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच विश्व कप 2023 के खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं के चैनलों पर एसडी और एचडी दोनों फॉर्मेट में देख सकते हैं।
कहां देखें पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच विश्व कप 2023 के दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (PAK vs NED World Cup 2023 Match Live Streaming)
पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेले जाने वाले विश्व कप 2023 के दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मुफ्त में देख सकते हैं।
ऐसी हैं दोनों देशों की टीम:
पाकिस्तान की टीम(Pakistan World Cup 2023 Squad)
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम।
नीदरलैंड की टीम( Netherlands World Cup 2023 Squad)
स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ'डाउद, बास डी लीड्स, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वैन डर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रेयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब ज़ुल्फिकार, शारिज अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट।
