क्रिकेट

Australia vs Sri Lanka ODI Paying 11, Dream11 Team: लखनऊ में ऐसी है ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की प्लेइंग-11

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Oct 16, 2023, 01:39 PM IST

Australia vs Sri Lanka, AUS vs SL ODI Dream11 Team, Playing 11 Today Match Prediction: आईसीसी विश्व कप 2023 में आज ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भिड़ंत होगी। जानिए इस अहम मुकाबले में कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11?

Image

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, विश्व कप 2023 प्लेइंग-11

Australia vs Sri Lanka, AUS vs SL ODI Dream11 Team, Playing 11 Today Match: भारत की मेजबानी में आयोजित हो रहे 13वें आईसीसी विश्व कप का 14वां मुकाबला सोमवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीमों के बीच भिड़ंत होगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में हार के बाद अंक तालिका में आखिरी पायदान पर है। वहीं श्रीलंका की टीम भी दो मैच में दो हार के साथ आठवें नंबर पर काबिज हैं। दोनों ही टीमें अबतक जीत का खाता खोलने में नाकाम रही हैं। ऐसे में दोनों की नजरें सोमवार को लखनऊ में अपनी पहली जीत हासिल करने पर होंगी।

शनाका बाहर, पथिराना चोटिल

श्रीलंका की टीम को दो मैच बाद ही तगड़ा झटका कप्तान दसुन शनाका के रूप में लगा है। 10 अक्टूबर के मैच में शनाका चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। उनकी जगह चमिका करुणारत्ने को टीम में जगह दी गई है और टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस के हाथों में आ गई है। शनाका की कमी निश्चित तौर पर श्रीलंकाई टीम को खलेगी। इसके अलावा श्रीलंका को जूनियर मलिंगा मतीशा पथिराना की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। उनके दाहिने कंधे में परेशानी है। टीम मैनेजर के मुताबिक पथिराना मेडिकल टीम की निगरानी में है।

ट्रेविस हेड लौटे स्वदेशवहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड अचानक स्वदेश लौट गए हैं। वो कुछ दिन बाद वापस टीम से जुड़ेंगे। हालांकि उनके घरवापसी के बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के खिलाफ कुछ कमाल नहीं कर पाई। वहीं इसके बाद दूसरे मुकाबले में उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी हार का मुंह देखना पड़ा। ऐसे में ऑस्टेलियाई टीम अपनी एकादश में बगैर किसी बदलाव के साथ मैदान में श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी। एक जीत टीम को आत्मविश्वास को पुख्ता कर देगी। कंगारुओं के लिए बल्लेबाजी चिंता का विषय है।

श्रीलंका की प्लेइंग-11(Sri Lanka Playing XI):

पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालेज, महीश तीक्ष्णा, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका।

ऑस्टेलिया की प्लेइंग-11 (Australia Playing XI)

मिशेल मार्श, डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article