देश

'2023 में शामिल हुए नेता पार्टी हथियाने की कर रहे कोशिश', EC संग डेढ़ घंटे चली बैठक के बाद बरसे कल्याण बनर्जी

TMC Symbol Tussle: तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चुनाव आयोग ने गुरुवार को ऋतब्रत बनर्जी गुट और ममता बनर्जी गुट के प्रतिनिधियों को सुनवाई के लिए बुलाया।

Image

टीएमसी चुनाव चिह्न विवाद (फोटो साभार: AI Image / Newsroom Verified)

TMC Symbol Tussle: तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चुनाव आयोग ने गुरुवार को ऋतब्रत बनर्जी गुट और ममता बनर्जी गुट के प्रतिनिधियों को सुनवाई के लिए अलग-अलग बुलाया। इस मामले को लेकर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किसी भी अंतरिम आदेश का विरोध किया, ऋतब्रत बनर्जी ने 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनावों से पहले चुनाव चिन्ह पर जल्द फैसला मांगा।

इस बैठक के बाद दोनों गुट के बयान सामने आए। ऋतब्रत बनर्जी ने कहा, "हमने अपनी बात रखी और हमसे पूछे गए सवालों के जवाब दिए।" वहीं, ममता बनर्जी गुट के नेता कल्याण बनर्जी का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के सामने हमने कई सवाल उठाए।

डेढ़ घंटी चली बैठक

कल्याण बनर्जी के मुताबिक, चुनाव आयोग के साथ चुनाव चिह्न विवाद को लेकर बैठक डेढ़ घंटे तक चली। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कल्याण बनर्जी ने कहा, ''सुनवाई करीब डेढ़ घंटे तक चली... अगर दूसरे गुट का यह दावा सही है कि 2025 में पार्टी की समय-सीमा समाप्त हो गई थी, तो फिर 2026 में वे निर्वाचित कैसे हो सकते हैं? वह चुनाव चिह्न तो ममता बनर्जी द्वारा जारी किया गया था।

कल्याण बनर्जी ने कहा कि दूसरा गुट 3 जून को विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) के पास गया और खुद को AITC का ब्लॉक बताया। उन्होंने कहा कि उस दिन तक आपने AITC के अस्तित्व को स्वीकार किया था। फिर अचानक 22 जून को आपने कह दिया कि AITC का कोई अस्तित्व ही नहीं है। आप किसी चीज़ को एक साथ स्वीकार और अस्वीकार नहीं कर सकते। इस पार्टी में दुर्भावना क्या है? ऋतब्रत बनर्जी की दुर्भावना यह है कि चूंकि उन्हें विपक्ष का नेता नहीं चुना गया, इसलिए उन्होंने यह पूरा खेल रचा है।

'ऋतब्रत AITC के मूल सदस्य नहीं'

बकौल कल्याण बनर्जी, ऋतब्रत बनर्जी 2023 में पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि ऋतब्रत पार्टी के मूल सदस्य नहीं थे। वह पार्टी पर कब्ज़ा करने की कोशिश कर रहे हैं...

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article