ICC ODI Rankings: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के बीच में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने लेटेस्ट वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। इसके मुताबिक इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल को बंपर फायदा हो गया है और वे अब चौथे से सीधे दूसरे नंबर पर आ गए हैं। वे नंबर एक पर मौजूद बाबर आजम के काफी नजदीक पहुंच गए हैं और बाबर का ताज खतरे में नजर आ रहा है। इसके अलावा चेज मास्टर विराट कोहली को नुकसान हुआ है।
शुभमन गिल ने नवीनतम वनडे बल्लेबाज रैंकिंग में एक स्थान की बढ़त हासिल कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो अर्धशतकों के बाद बाबर से सिर्फ पांच रेटिंग अंक पीछे हैं, जबकि भारत के कप्तान रोहित शर्मा कटक में अपने शानदार शतक के बाद पाकिस्तान के दाएं हाथ के बल्लेबाज से 13 रेटिंग अंक पीछे हैं।पाकिस्तान और यूएई में चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन की शुरुआत में सिर्फ़ एक सप्ताह बचा है, ऐसे में आठ टीमों के टूर्नामेंट के दौरान 50 ओवर के क्रिकेट में बल्लेबाजी के लिए शीर्ष स्थान के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
