एजुकेशन

UPSSSC Excise Constable 2026: मुख्य परीक्षा की तारीख जारी, जानें कम समय में कैसे करें तैयारी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 2026 की तारीख जारी कर दी है। आयोग के परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, आबकारी सिपाही की मुख्य लिखित परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

Image

UPSSSC Excise Constable 2026

UPSSSC Excise Constable 2026 Exam Date: उत्तर प्रदेश में आबकारी सिपाही बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 2026 की तारीख जारी कर दी है। आयोग के परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, आबकारी सिपाही की मुख्य लिखित परीक्षा अगले महीने आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा विज्ञापन संख्या 08-परीक्षा/2026 के तहत आयोजित की जा रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए।

UPSSSC Excise Constable 2026 Exam Date

UPSSSC के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 20 सितंबर 2026 को प्रस्तावित है। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए PET-2025 के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। मुख्य परीक्षा के लिए 32,891 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। भर्ती में पहले 722 पद बताए गए थे, जिन्हें बढ़ाकर 820 किया गया है।

UPSSSC Excise Constable 2026 Admit Card

अभी आयोग की ओर से आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है। एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख बाद में बताई जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जरूरी निर्देश एडमिट कार्ड में दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ जरूरी पहचान पत्र लेकर जाना होगा।

कैसे करें तैयारी

परीक्षा की तारीख सामने आने के बाद उम्मीदवारों के पास तैयारी के लिए सीमित समय बचा है। ऐसे में अब नए टॉपिक पढ़ने के साथ-साथ पुराने पढ़े हुए विषयों का रिवीजन करना जरूरी है। उम्मीदवारों को पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट हल करके अपनी तैयारी का आकलन करना चाहिए। साथ ही परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की प्रकृति और समय प्रबंधन पर भी ध्यान देना फायदेमंद रहेगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article