क्रिकेट

ICC Champions Trophy 2025: भारत पहुंचा चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में, जानिए कब और कहा खेला जाएगा खिताबी मुकाबला, कैसे उठाएं लुत्फ

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंच चुकी है। जानिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताबी मुकाबला, कब और कहां खेला जाएगा और प्रशंसक इसका लुत्फ कहां और कैसे उठा सकते हैं?

Image

विराट कोहली

Photo : AP

India Final Match Date: टीम इंडिया ने मंगलवार को दुबई में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को मात देकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जहां उसकी भिड़ंत बुधवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगी। जिसमें न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच भिड़ंत होगी। दुबई में अपने सभी मैच खेल रही टीम इंडिया अबतक टूर्नामेंट में अजेय रही है। इसी अंदाज में भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2024 और आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में पहुंची थी। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने नया इतिहास रचते हुए लगातार चौथे आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने में सफल रही है। वहीं टीम इंडिया की यह चैंपियंस ट्ऱॉफी में फाइनल की हैट्रिक भी है। साल 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में, साल 2017 में विराट कोहली की और 2025 में रोहित की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने में सफल हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा। इसका लुत्फ दर्शक कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं?

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा (ICC Champions Trophy 2025 Final Match Date)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार 9 मार्च, 2025 को खेला जाएगा।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में किन टीमों के बीच होगी भिड़ंत (ICC Champions Trophy 2025 Final Match Teams)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारतीय टीम पहुंच चुकी है। उसकी न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार 5 फरवरी, 2025 को खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच की विजेता टीम से खिताबी भिड़ंत होगी।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा (ICC Champions Trophy 2025 Final Match Venue)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला कितने बजे से खेला जाएगा (ICC Champions Trophy 2025 Final Match Time)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 2:00 बजे होगा।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबले को आप टीवी पर कहां देख सकते हैं (ICC Champions Trophy 2025 Final Match On TV)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर लाइव देख सकते हैं। हिंदी अंग्रेजी सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं में प्रसारण किया जा रहा है।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (ICC Champions Trophy 2025 Final Match Live Streaming)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार (JioHotstar) ऐप पर देख सकते हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article