INDW vs AUSW 2023 1st semifinals: महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के शुरू होने से चंद घंटे पहले भारतीय महिला टीम को तगड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय टीम की दो स्टार खिलाड़ी बीमार होने के कारण गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं उतर पाएंगी। इसमें भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और गेंदबाज पूजा वस्त्राकर का नाम बताया जा रहा है। दोनों खिलाड़ी बीसीसीआई की मेडिल टीम की निगरानी में हैं। हालांकि अभी तक उनकी ओर से खेलने या नहीं खेलने को लेकर जानकारी नहीं दी गई है। हरमनप्रीत कौर और पूजा वस्त्राकर दोनों सोमवार से बीमार हैं।
क्रिकेट
Womens T20 world Cup: भारतीय महिला टीम को मैच शुरू होने से पहले लगा तगड़ा झटका, इन खिलाड़ियों का खेलना तय नहीं
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Feb 23, 2023, 02:37 PM IST
