एजुकेशन

Kerala SET 2026: भारी बारिश की वजह से स्थगित हुई एसईटी परीक्षा, नई तारीख का ऐलान जल्द

केरल में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) 2026 को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा 2 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली थी। नई तारीख का ऐलान जल्द किया जाएगा।

Image

Kerala SET 2026 Postponed

Kerala SET 2026 Postponed: केरल में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) 2026 को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा 2 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन खराब मौसम और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा टालने का फैसला लिया गया है। परीक्षा आयोजित कराने वाली संस्था ने बताया है कि नई परीक्षा तिथि की घोषणा अलग से की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले नोटिस पर ही ध्यान दें।

उम्मीदवार क्या करें?

जिन अभ्यर्थियों ने Kerala SET 2026 Application फॉर्म भरा था, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। परीक्षा रद्द नहीं की गई है, बल्कि केवल स्थगित की गई है। नई तारीख घोषित होने के Kerala SET 2026 Notification जारी किया जाएगा। उसी के अनुसार आपको परीक्षा स्थल पर जाना होगा।

आधिकारिक अपडेट पर रखें नजर

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से Kerala SET की आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन देखते रहें। नई परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड या अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जारी होने पर वहीं उपलब्ध कराई जाएगी।

भारी बारिश के कारण राज्य के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। ऐसे में प्रशासन ने छात्रों और परीक्षा कर्मियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया है। उम्मीदवारों को नई परीक्षा तिथि घोषित होने तक अपनी तैयारी जारी रखने की सलाह दी गई है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article