क्रिकेट

Most Runs in Women's T20 World Cup: हरमनप्रीत कौर ने तोड़ा मिताली राज का टी20 वर्ल्ड कप रिकॉर्ड, बनीं एशिया की सिरमौर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले में मिताली राज का विश्व कप रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Image

हरमनप्रीत कौर

Photo : AP

बर्मिंघम: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के बर्मिंघम में खेले जा रहे मुकाबले में 35 गेंद में 36 रन की पारी खेली। हरमनप्रीत कौर भले ही बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहीं लेकिन उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान मिताली राज का टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।

टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय

साल 2009 में टी20 विश्व कप डेब्यू करने वाली हरमनप्रीत कौर के नाम 40 मैच की 34 पारी में 762 रन दर्ज हो गए हैं। उन्होंने ये रन 25.4 के औसत और 111.73 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। 103 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। वहीं मिताली राज ने टी20 विश्व कप में खेले 24 मैच की 23 पारी में 5 बार नाबाद रहते हुए 726 रन 40.33 के औसत 97.31 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे। जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं। 57 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

एशिया की हैं सिरमौर, दुनिया में नौवें पायदान पर

महिलाओं के टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में हरमनप्रीत कौर(762) नौवें स्थान पर पहुंच गई हैं। टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स हैं। उन्होंने 42 मैच की 42 पारी में 3 बार नाबाद रहते हुए 1216 रन बनाए। वहीं इंग्लैंड की सारा टेलर 1014 रन के साथ दूसरे और एलिसा हीली 1008 रन के साथ तीसरे पायदान पर हैं। हरमनप्रीत कौर टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली एशियाई बैटर भी बनी हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article