बर्मिंघम: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आईसीसी टी20 महिला विश्व कप के ग्रुप एक मैच में रविवार को यहां पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पिछले साल हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी नो हैंड शेक की नीति को बरकरार रखा। भारतीय कप्तान ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना के साथ टॉस के दौरान हाथ नहीं मिलाए। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय पुरुष, अंडर-19 और महिला टीमों ने कड़ा रुख अपनाते हुए किसी भी स्तर के मैच में पाकिस्तान की कप्तान के साथ हाथ नहीं मिलाया था। भारत की मेजबानी में खेले गए विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भी कोलंबो में खेले गए मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी टीम की कप्तान से हाथ नहीं मिलाए थे।
इसकी शुरुआत दुबई में हुए एशिया कप के दौरान भारत के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने की थी जिन्हें अब कप्तानी से हटा दिया गया है। कोलंबो में हुए महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप मैच के दौरान भी हरमनप्रीत और फातिमा ने हाथ नहीं मिलाया था।
ऐसी रही है दोनों की टी20 विश्व कप में भिड़ंत
टी20 विश्व कप के इतिहास में भारतीय महिला और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं। इन मैचों में भारतीय टीम का दबदबा रहा है। टीम इंडिया ने 8 में से 6 मैच जीते हैं, जबकि 2 मुकाबले पाकिस्तान की झोली में गए हैं।
दोनों टीमों की ऐसी है प्लेइंग-11:
भारत की प्लेइंग-11:
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा,जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, 9 क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिलपाकिस्तान की प्लेइंग-11:
मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयशा जफर, सायरा जबीन, नतालिया परवेज, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नशरा संधू, सादिया इकबाल, तस्मिया रुबाबभारत और पाकिस्तान की महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीमें (India Women and Pakistan Women Women's T20 World Cup 2026 Full Squads)
भारतीय महिला टीम:(Indian Women Cricket team)
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणनी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव
पाकिस्तान की महिला टीम (Pakistan Women Cricket team)
फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तूबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब
