Big Bash League 2023, Melbourne Stars vs Sydney Thunder: ऑस्ट्रेलिया की पुरुष बिग बैश लीग के 12वें मुकाबले में मेलबर्न स्टार्स का सामना सिडनी थंडर से हुआ। इस मुकाबले के दौरान एक ऐसी घटना हुई, जो घरेलू या इंटरनेशनल क्रिकेट में देखने को नहीं मिली होगी। मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलने वाले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ बिना तैयारी के क्रीज पर बल्लेबाजी करने पहुंच गए। हुआ कुछ यूं कि टीम को 172 रन पर सातवां झटका लगा। इसके बाद लगातार तीन विकेट और गिर गए और इसके बाद हारिस को बल्लेबाजी के लिए आना था, लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं थे। इसके चलते वे बिना पैड पहने और हेलमेट और ग्लव्स को हाथ में लेकर क्रीज पर बल्लेबाजी करने पहुंचे। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
हारिस नहीं कर पाए खास प्रदर्शन
मेलबर्न स्टार्स की ओर से 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हासिल राउफ खास प्रदर्शन करने में असफल रहे। बल्लेबाजी के दौरान उनको एक भी गेंद खेलने का मौका नहीं मिला। वहीं, गेंदबाजी की बात करें तो विकेट लेने में भी सफल नहीं हो सके। हासिल ने कुल 3 ओवर किए, जिसमें 6.66 की इकोनॉमी से कुल 20 रन दिए। बता दें कि हारिस राउफ की टीम मेलबर्न स्टार्स को सिडनी थंडर से 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी। टीम की मौजूदा लीग में यह लगातार तीसरी हार है।
मेबलर्न स्टार्स को पहली जीत की तलाश
बिग बैश लीग 2023 में मेलबर्न स्टार्स को अभी भी पहली जीत का इंतजार है। टीम मौजूदा सीजन में 3 मैच खेलने मैदान पर उतरी, लेकिन टीम को एक भी मुकाबले में जीत नहीं मिली। पॉइंट टेबल में टीम का खाता तक नहीं खुला है। टीम 0 अंक के साथ टेबल में सबसे नीचे यानी 8वें नंबर पर हैं। जबकि सिडनी थंडर की टीम 2 अंक के साथ पांचवें नंबर पर है।
