क्रिकेट

IPL 2024: हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 से होते हैं बाहर तो इन 3 खिलाड़ियों में से किसी को मिल सकती है कप्तानी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Dec 23, 2023, 07:43 PM IST

IPL 2024, Mumbai Indians Captaincy: आईपीएल के 17वें सीजन के आगाज होने से पहले पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में वापसी करने वाले हार्दिक पंड्या आईपीएल के नए सीजन से बाहर हो सकते हैं। अगर हार्दिक बाहर होते हैं तो MI की कमान किस खिलाड़ी को दी जाएगी। आइए जानते हैं उन तीन खिलाड़ियों के बारे में।

Image

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा। (फोटो- IPL/BCCI)

IPL 2024, Mumbai Indians Captaincy: आईपीएल 2024 के आगाज होने से पहले पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में वापसी करने वाले हार्दिक पंड्या आईपीएल के नए सीजन से बाहर हो सकते हैं। उनके टखने में लगी चोट के कारण यह फैसला लिया जा सकता है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारी पुष्टि नहीं हुई है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लीग मुकाबले के दौरान वे चोटिल हो गए थे। इसके बाद से हार्दिक ने मैदान पर वापसी नहीं की है।

गुजरात टाइटंस को ट्रॉफी दिलाने वाले हार्दिक पंड्या ने पिछले दिनों चौकाने वाली वापसी की थी। इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक को टीम का कप्तान भी बना दिया था। अगर ऐसे में हार्दिक पंड्या आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर होते हैं तो टीम की कप्तानी किसको मिल सकती है। आइए जानते हैं उन तीन खिलाड़ियों को, जो मुंबई इंडियंस की कमान संभाल सकते हैं।

1 रोहित शर्मा मुंबई इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिल सकती है। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच ट्रॉफी अपने नाम की है। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने कुल 158 मैच खेले हैं, जिसमें से 89 मैचों में जीत मिली है, जबकि 68 मैचों में हार का भी सामना करना पड़ा है।

2 सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का नाम भी कप्तानी की रेस में है। हार्दिक के बाहर होने और रोहित के मना करने के बाद एमआई फ्रेंचाइजी सूर्यकुमार को भी कप्तानी सौंप सकती है। हालांकि, आईपीएल में सूर्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने एक मैचा खेला है और उसमें टीम को जीत मिली है। वहीं, सूर्या ने पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया का नेतृज्व किया था।

3 जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भी कप्तान बनने की रेस में हैं। वे टीम के अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। इसके अलावा वे टीम के पुराने खिलाड़ियों में शामिल है। बुमराह भी टीम इंडिया की कमान संभाल चुके हैं। अगर मुंबई इंडियंस को नए कप्तान की जरूरत होती है तो निश्चित रूप से बुमराह को कप्तानी देने को लेकर विचार किया जाएगा।
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article