क्रिकेट

MI vs RCB: 'जीते या ना जीतें, उससे फर्क नहीं पड़ता', मैच हारने के बाद हार्दिक पांड्या ने दिया सिर घुमाने वाला बयान

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने रविवार को वानखेडे़ में आरसीबी से मिली हार के बाद कहा कि उनकी टीम ने बीच के ओवरों में कई विकेट गंवा दिए जिससे पारी पटरी से उतर गई। हार्दिक ने टीम में बदलाव के भी संकेत दिए उन्होंने कहा कि कई सारी चीजों पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में देखना होगा कि टीम के पास और क्या विकल्प हैं।

Image

हार्दिक पांड्या का स्टेमेंट

आरसीबी ने रविवार को वानखेडे़ में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। यह मुंबई की लगातार तीसरी हार थी। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 240 रन का विशाल स्कोर बनाया। वहीं, टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई 222 रन ही बना सकी। हार के बाद हार्दिक पांड्या ने ऐसा बयान दिया कि सभी का सिर घूम गया।

हार्दिक ने मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा, बीच के ओवरों में हमने कई विकेट गंवा दिए थे और इसी वजह से हमारी पारी डीरेल हो गई। मुझे लगता है कि हमने काफी ज्यादा रन भी बनवा दिए थे। पिछले कुछ मैचों से गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में हम वापसी का प्रयास कर रहे हैं। हमें प्रयास करना होगा कि कैसे मोमेंटम हमारे पास आए। कुछ दिनों के लिए हमारा ऑफ है। ईमानदारी से कहूं तो कई सारी चीजों पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में देखना होगा कि हमारे पास और क्या विकल्प हैं।

'अच्छी बैटिंग और बल्लेबाज करने की जरूरत'

हार्दिक ने आगे कहा, कुछ मैचों में हमने टॉस जीते हैं। हालांकि, हमें अभी भी अच्छी बैटिंग और बॉलिंग की जरूरत है। अगर आप वो करते हैं तो फिर टॉस जीते या ना जीतें, उससे फर्क नहीं पड़ता। पावरप्ले में कैसे मोमेंटम हासिल करनी है। क्योंकि आप देखें तो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में हम पावरप्ले में कैच-अप करते रह जाते हैं। हमारे पास कई ऑप्शन है और देखते हैं कि क्या अगले गेम में क्या कर सकते हैं। रदरफोर्ड को जब हमने हासिल किया था तो वो काफी एक्साइटिंग था। हमें पता था कि उनके अंदर कितनी क्षमता है। उन्होंने जिस तरह से आज बैटिंग की, उससे हमें काफी आत्मविश्वास मिला है।

पांच बार की चैंपियन का खस्ता हाल

प्वाइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर मौजूद मुंबई इंडियंस ने अभी तक 4 मैच खेल हैं। इनमें से तीन मैच गंवा दिए हैं। अभी तक केवल एक मैच जीतने में सफल रही है। उसके दो अंक हैं। टीम के पास 10 और मुकाबले बचें हैं। प्लेऑफ तक का सफर करने के लिए पांच बार की आईपीएल चैंपियन को अपना बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article