क्रिकेट

IND vs AUS 1st Test Playing-11: हरभजन सिंह ने बताया पहले टेस्ट में कौन से 11 भारतीय मैदान पर उतरेंगे, एक बहुत बड़ा बदलाव

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 8, 2023, 07:07 PM IST

Harbhajan Singh predicts playing XI of Nagpur test, IND vs AUS 1st Test: नागपुर में गुरुवार से शुरू हो रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी तो सबसे पहले सबकी नजरें प्लेइंग-11 पर होगी। पूर्व भारतीय दिग्गज हरभजन सिंह ने बताया है कि उनके मुताबिक कौन से 11 खिलाड़ी भारत के लिए उतर सकते हैं।

Image

हरभजन सिंह (Instagram)

India (IND) vs Australia (AUS) 1st Test playing 11 prediction: भारत और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बीच गुरूवार से नागपुर में चार टेस्ट मैचों की सीरीज (बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी) का पहला मैच शुरू होगा। इस मुकाबले में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपने अंक बढ़ाने का प्रयास करेगी। ऐसे में खिलाड़ियों का चयन अहम हो जाता है। पहले टेस्ट में भारत किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेगा ये एक बड़ा सवाल है। पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने इसको लेकर अपनी भविष्यवाणी की है।

हरभजन सिंह ने भारत-ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट के लिए भारत की जो प्लेइंग-11 चुनी है उसमें एक चौंकाने वाला बदलाव किया है। हरभजन सिंह के मुताबिक पहले टेस्ट मैच में टीम के उपकप्तान केएल राहुल को टीम में मौका नहीं मिलेगा। हाल ही में शादी करने वाले केएल राहुल का बल्ला पिछले काफी समय से शांत नजर आ रहा है और इसका खामियाजा उनको उठाना पड़ सकता है।

वहीं अगर विकेटकीपर की बात की जाए तो हरभजन सिंह ने केएस भरत को ईशान किशन के ऊपर तरजीह दी है। इसके अलावा भज्जी के मुताबिक सूर्यकुमार यादव नागपुर में अपना टेस्ट डेब्यू करेंगे जबकि ईशान किशन को अभी इंतजार करना होगा। स्पिनर्स में भज्जी ने तीन खिलाड़ियों का चयन किया है, जो हैं- ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, ऑलराउंडर अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन।

ये है हरभजन सिंह द्वारा चुनी गई प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।

भज्जी की टीम में कुछ अहम बदलाव देखने को मिल रहे हैं। अब देखना ये होगा कि जब नागपुर में भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज की शुरुआत करने उतरेंगे तो कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ किन खिलाड़ियों को मौका देंगे।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article