क्रिकेट

इंडियन प्रीमियर लीगः आईपीएल 2024 का अहम मैच

आईपीएल 2024 में आज का पहला मैच गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। ये मुकाबला अहमदाबाद में होगा। दुनिया के सबसे बड़े मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मैच पर सभी की नजरें होंगी। हैदराबाद ने पिछले मैच में यहां मुंबई के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी की थी।

Image

गुजरात-हैदराबाद मैच की पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में गुजरात-हैदराबाद मैच आज
  • गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला अहमदाबाद में होगा
  • दुनिया के सबसे बड़े मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच

इंडियन प्रीमियर लीग में आज का मुकाबला पिछले दो सीजन की फाइनलिस्ट और एक बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस और कुछ ही दिन पहले आईपीएल रिकॉर्ड स्कोर बनाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद टीम से होगा। ये मैच गुजरात टाइटंस के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में होगा जो अहमदाबाद (Ahmedabad) में स्थित है।

गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में कुल 3 मैच खेले जा चुके हैं। इन तीन मैचों में 2 मैच गुजरात ने जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के खाते में एक जीत आई है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल आज के मैच में एक बदली हुई रणनीति के साथ उतरना चाहेंगे क्योंकि हैदराबाद की टीम इस समय पूरी लय में नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि आज होने वाले गुजरात-हैदराबाद मैच की पिच रिपोर्ट कैसी होगी।

आईपीएल 2024 में आज होने वाला गुजरात टाइटंस-सनराइजर्स हैदराबाद मैच में पिच पर बल्लेबाजों का दबदबा देखा जा सकेगा, वहीं यहां पर स्पिनर्स मध्य के ओवरों में तेज गेंदबाजों से ज्यादा प्रभावी नजर आएंगे। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी। ये मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट ग्रांउड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है। ऐसे में यहां बाउंड्री भी बड़ी हैं और बल्लेबाजों को चौके-छक्कों के लिए थोड़ी ज्यादा मशक्कत करनी पड़ सकती है।

गुजरात और हैदराबाद की टीमें आईपीएल इतिहास में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर अब तक सिर्फ एक बार टकराई हैं। वो मैच आईपीएल 2023 में खेला गया था। उस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने जीत दर्ज की थी। उस मैच में गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी और उन्होंने 9 विकेट पर 188 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी थी और मैच 34 रनों से गंवा दिया था। उस दिन शुभमन गिल ने 58 गेंदों में 101 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। इस बार गिल टीम के कप्तान हैं इसलिए सभी की नजरें उन पर रहने वाली हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article