क्रिकेट

T20 वर्ल्ड कप में फिन एलन ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, ध्वस्त किया क्रिस गेल का कीर्तिमान

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया। एलन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने 19 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। एलन ने गेल और युवराज सिंह का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।

Image

फिन एलन ने रचा विश्व रिकॉर्ड।

Finn Allen Fastest Century: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड से हुआ। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्को यान्सन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम ने 12.5 ओवर में टारगेट हासिल कर फाइनल में जगह बनाई।

कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने इस जीत में सबसे बड़ा योगदान निभाया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए विश्व रिकॉर्ड बना दिया। एलन ने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए पहले 19 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। यह टी20 वर्ल्ड कप के नॉक आउट मुकाबले का पहला सबसे तेज अर्धशतक रहा।

पहले तोड़ा युवराज का विश्व रिकॉर्ड

इससे पहले युवराज सिंह ने साल 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 20 गेंद पर फिफ्टी जड़ी थी। वहीं यह न्यूजीलैंड के लिए टी20 वर्ल्ड कप सबसे तेज अर्धशतक रहा। एलन ने ग्लेन फिलिप्स को पीछे छोड़ा। इसी संस्करण में फिलिप्स ने कनाडा के खिलाफ 22 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था। वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के मामले में पाकिस्तान के शादाब खान को पीछे छोड़ दिया।

क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त

शादाब खान ने साल 2022 में अफ्रीका के खिलाफ 20 गेंद पर फिफ्टी जड़ी। फिन एलन यहीं नहीं रूके उन्होंने तूफानी अंदाज जारी रखा। इसका अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने क्रिस गेल के विश्व रिकॉर्ड को एक झटके में ध्वस्त कर दिया। एलन ने 33 गेंद पर 10 चौके और 8 छक्कों की मदद से टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जड़ने का विश्व रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले क्रिस गेल ने 47 गेंद पर शतक जड़ने का रिकॉर्ड बनाया था।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक-

33 गेंद- फिन एलन (2026)

47 गेंद- क्रिस गेल (2016)

फिन एलन ने 33 गेंदों में 100 रन बनाए

- टी20 विश्व कप में सबसे तेज

- टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पूर्ण सदस्यीय टीम के खिलाफ सबसे तेज

- सभी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज

- सिकंदर रजा के साथ गैम्बिया के खिलाफ नैरोबी (2024) में बनाए गए शतकीय टीम के बल्लेबाजों में संयुक्त रूप से सबसे तेज रन।

T20I सबसे तेज शतक (गेंदों के अनुसार)

27 - साहिल चौहान (एस्टोनिया) बनाम साइप्रस, एपिस्कोपी, 2024

29 - मुहम्मद फहद (तुर्की) बनाम बुल्गारिया, सोफिया, 2025

33 - फिन एलन (NZ) बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता, 2026

33 - जान निकोल लॉफ्टी-ईटन (NAM) बनाम NEP, कीर्तिपुर, 2024

33 - सिकंदर रज़ा (ZIM) बनाम गाम्बिया, नैरोबी, 2024

न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। फिन एलन के अलावा टिम साइफर्ट ने 58 रन की पारी खेली। वहीं, रचिन रविंद्र 13 रन बनाकर नाबाद लौटे। एलन ने पहले विेकेट के लिए 117 रन की साझेदारी की। वहीं, दूसरे विकेट के लिए 22 गेंद पर 56 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article