क्रिकेट

156 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद... IPL में आ रहा है स्पीड का किंग, देखें VIDEO

IPL 2026: लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो एक ऐसे गेंदबाज का है, जिसने IPL में 156.7 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गेंद फेंकी है। वीडियो से साफ जाहिर है कि IPL 2026 में एक बार फिर स्पीड का किंग कहर बरपाने आ रहा है।

Image

आ रहा है स्पीड का किंग (फोटो साभार- LSG)

IPL 2026 का आगाज 28 मार्च को होने जा रहा है। इसका उद्घाटन मैच पिछले बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदरबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। IPL के 19वें सीजन को लेकर सभी टीमें तैयारी में जुटी हुई हैं। इस बीच लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो एक ऐसे गेंदबाज का है, जिसने IPL में 156.7 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गेंद फेंकी है। वीडियो से साफ जाहिर है कि IPL 2026 में एक बार फिर स्पीड का किंग कहर बरपाने आ रहा है।

लखनऊ सुपर जॉइंट्स के मयंक यादव

वीडियो में बॉलिंग करते नजर आ रहे गेंदबाज मयंक यादव हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के इस तूफानी गेंदबाज का वीडियो देखकर यकीनन विपक्षी बल्लेबाजों की नींद उड़ेगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि मयंक यादव अपनी उसी पुरानी और घातक स्पीड के साथ गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। पिछले सीजन में चोट के कारण कई मैचों में न खेलने वाले मयंक अब पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं। मयंक यादव को तब 'रफ्तार का सुल्तान' कहा जाने लगा था, जब उन्होंने साल 2024 में 156.7 kmph की स्पीड से गेंद फेंकी थी। उनकी यह स्पीड देखकर क्रिकेट जगत दंग रह गया था। देखें वीडियो-

IPL के 17वें सीजन में मयंक यादव की गेंदबाजी के सामने ग्लेन मैक्सवेल और कैमरन ग्रीन जैसे बड़े नाम बेबस दिखाई दिए थे। हालांकि, वह 2024 में भी सिर्फ 4 मैच ही खेल पाए थे। इन 4 मैचों में उन्होंने 7 विकेट अपने नाम किए थे। जबकि आईपीएल के पिछले सीजन में मयंक यादव सिर्फ 2 मैच ही खेल पाए थे। इसमें 2 विकेट उनके खाते में आए थे। इस तरह IPL में खेले अपने 6 मैच में उन्होंने अब तक कुल 9 विकेट अपने नाम किया है। मयंक यादव की स्पीड किसी भी मैच का पासा पलटने का दम रखती है। भले ही लखनऊ सुपर जॉइंट्स की टीम पिछले दो सीजन में अच्छा नहीं कर पाई है, लेकिन लखनऊ के फैंस को उम्मीद होगी कि मयंक यादव अपनी कहर बरपाती गेंदों से अपनी टीम की किस्मत भी पलटेंगे।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article