CSK IPL 2026 Auction Purse: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन को लेकर बिगुल बज चुका है और हर टीम ने अपनी- अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। आईपीएल ऑक्शन से पहले 15 नवंबर तक सारी टीमों को अपने खिलाड़ियों की लिस्ट जमा करनी है। ऑक्शन से पहले हर टीम जितने खिलाड़ियों को रिलीज करती है उतना ही पैसा उनके पास नए खिलाड़ियों को खरीदने के लिए मौजूद हो जाता है। एक तरफ जहां बाकि टीमों को पाई-पाई का हिसाब करना पड़ रहा है और ऑक्शन के लिए पैसे बचाने की जद्दोजहद है वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को नीलामी से पहले ही बिना कोई खिलाड़ी रिलीज किए हुए 9.75 करोड़ रुपए मिल गए हैं। आइए जानते हैं कि चेन्नई को कैसे हुआ ऐसा फायदा और क्या है इसके पीछे की वजह
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का पिछला साल कुछ खास नहीं रहा था और बदलावों से गुजर रही टीम में कई चेंज नजर आ सकते हैं। टीम के लिए हालांकि एक अच्छी खबर ये आई है कि टीम के सबसे सफल खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से पिली जर्सी में दिखेंगे और वे आईपीएल 2026 खेलने के लिए तैयार हो गए हैं। सीएसके के लिए ऑक्शन बेहद खास होने वाला है और इससे पहले ही उन्हें पर्स में भी बड़ी राहत मिल गई है।
सीएसके को क्यों मिले 9.75 करोड़ रुपए?
दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के अनुभवी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने इस साल अगस्त में आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया था। उनका सीजन कुछ खास नहीं रहा है और आईपीएल 2025 में वे 7 मैचों में केवल 9 विकेट ले पाए थे और महंगे साबित हुए थे। अश्विन को मेगा ऑक्शन में सीएसके ने 9.75 करोड़ रुपए में खरीदा था ऐसे में आईपीएल के नियमों के तहत खिलाड़ी के रिटायर होने के बाद उसका पैसा टीम के ऑक्शन पर्स में जुड़ जाता है। ऐसे में बिना कोई खिलाड़ी को रिलीज किए ही टीम के खाते में 9.75 करोड़ रुपए आ गए हैं। रिपोर्ट्स की माने तो उन्हें बड़े खिलाड़ी के रिटायरमेंट के चलते 5 करोड़ एक्स्ट्रा भी मिल सकते हैं अगर ऐसा होता है तो टीम 14.80 करोड़ के एक्स्ट्रा बजट के साथ उतर सकती है।
