क्रिकेट

Aaj Ka Toss Kaun Jeeta ENG vs AUS 3rd T20: बारिश की भेंट चढ़ा इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मैच, मैदान गीला होने की वजह से नहीं हो सका टॉस

Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Mitchell Marsh vs Phil Salt: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार (15 सितंबर 2024) को खेला जाने वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। बारिश की वजह से मैदान इतना गीला था कि टॉस भी नहीं हो सका।

Image

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 आज का टॉस कौन जीता

KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज
  • मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा मुकाबला
  • जानिए कौन सी टीम ने तीसरे और निर्णायक मुकाबले में जीता टॉस

Who Won The Toss Today, ENG vs AUS, England vs Australia 3rd T20 Match Toss Live: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज के साउथैम्पटन में खेले गए पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 28 रन के अंतर से जीत हासिल की थी। इसके बाद सीरीज के दूसरे टी20 में इंग्लैंड ने 3 विकेट से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। ऐसे में सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज खेला जाएगा। इस मैच में जिस टीम को जीत हासिल होगी उसका सीरीज पर कब्जा होगा। तीसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) करने वाले हैं। हालांकि दूसरे मुकाबले में वो नहीं खेल थे और कमान ट्रेविस हेड (Travis Head) ने संभाली थी। मार्श अगर तीसरे टी20 में नहीं खेले तो हेड की टीम की कमान संभालेंगे। वहीं इंग्लैंड की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट (Phil Salt) कर रहे हैं।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया टॉस टाइम (ENG vs AUS 3rd T20 Match Toss Time)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। मैच में टॉस नहीं हो सका।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 स्टेडियम (ENG vs AUS 3rd T20 Match Venue)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा।

आज का टॉस कौन जीता (ENG vs AUS 3rd T20 Toss Winner)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 मैच का टॉस अबतक नहीं हुआ है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (ENG vs AUS Squads)

इंग्लैंड:

फिल सॉल्ट (विकेट कीपर) (कप्तान), विल जैक्स, जॉर्डन कॉक्स, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, सैम कुरेन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, रीस टॉप्ली, ब्रायडन कार्स, डैन मूसली, जॉन टर्नर, जोश हल।

ऑस्ट्रेलिया:

ट्रैविस हेड(कार्यवाहक कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जोश इंग्लिश (विकेट कीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, एडम ज़म्पा, सीन एबॉट, रिले मेरेडिथ, जोश हेजलवुड, जेवियर बार्टले, मैथ्यू शॉर्ट, आरोन हार्डी, कूपर कोनोली।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article