क्रिकेट

Chris Woakes Injury Update: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने बताया कैसा है क्रिस वोक्स की चोट का हाल?

जानिए कैस है इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की चोट का हाल, साथी खिलाड़ी गस एटकिंसन ने पहले दिन की खाल समाप्त होने के बाद उनकी फिटनेस के सवाल पर दिया था जवाब।

Image

चोटिल क्रिस वोक्स (फोटो क्रेडिट AP)

लंदन: इंग्लैंड के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स भारत के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट के पहले दिन फील्डिंग करते हुए घायल हो गए। बाउंड्री बचाने की कोशिश में डाइव मारते हुए वोक्स गिर पड़े। चोट उनके बांए हाथ के कंधे पर लगी। चोट इतनी जबरदस्त थी कि वोक्स अपना कंधा पकड़कर दर्द में मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद ड्रेसिंग रूप में उनकी चोट का आकलन किया गया और स्कैन के लिए ले जाया गया। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड के टीम मैनेजमेंट या ईसीबी की ओर से वोक्स की चोट को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं जारी किया गया है।

गंभीर है वोक्स की चोट

वोक्स के कंधे पर जो चोट लगी है उसे गंभीर माना जा रहा है। क्योंकि मैदान छोड़ते वक्त वोक्स ने अपने स्वेटर का उपयोग स्लिंग के रूप में किया। हालांकि उस दौरान वोक्स चोट में दिखे। वोक्स की चोट को इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि इंग्लैंड की टीम चार विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में टीम इंडिया से लोहा लेने उतरी है। इनमें से सबसे अनुभवी और कारगर गेंदबाज मैच से बाहर हो सकता है। माना जा रहा है कि वोक्स मैच में आगे गेंदबाज़ी या फील्डिंग के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इसका असर इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण पर पड़ेगा। फिलहाल स्थिति यही है कि उनकी चोट का मेडिकल आकलन जारी है और टीम प्रबंधन उनकी वापसी पर आगे अपडेट देगा।

मैच में दोबारा गेंदबाजी कर पाना है मुश्किल

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे सीरीज के पांचवें आखिरी टेस्ट के पहले दिन के खेल के समाप्त होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिरकत करने आए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने वोक्स की चोट को गंभीर बताते हुए कहा, उनकी कंधे की चोट काफी गंभीर दिख रही थी। हालात अच्छे नहीं लग रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उम्मीद है कि चोट ज्यादा गंभीर न हो। अगर क्रिस वोक्स इस मैच में आगे कोई भूमिका निभाते हैं तो मुझे हैरानी होगी।

ऐसा रहा मैच में प्रदर्शन

वोक्स ने मैदान से बाहर जाने से पहले 14 ओवर में 46 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। वोक्स ने केएल राहुल जैसे फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाज राहुल को बोल्ड करते अपने नाम एक विकेट किया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article