क्रिकेट

ENG vs SL 2nd Test: 33 साल बाद इंग्लैंड ने श्रीलंका को दी लंदन में मात, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

इंग्लैंड ने श्रीलंका को लॉर्ड्स में खेले गए सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन 190 रन के अंतर से मात देकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट औपचारिकता रह गया है।

Image

इंग्लैंड क्रिकेट टीम

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • लॉर्ड्स टेस्ट में श्रीलंका को इंग्लैंड ने 190 रन से रौंदा
  • तीन मैच की सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त
  • गस एटकिंसन चुने गए प्लेयर ऑफ द मैच

लंदन: ओली पोप की कप्तानी वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका लॉर्ड्स में खेले गए तीन मैच सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में 190 रन के अंतर से मात देकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में जीत के लिए 483 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम चौथे दिन 292 रन बनाकर ढेर हो गई और 190 रन के बड़े अंतर से मैच गंवा दिया। 33 साल लंबे अंतराल के बाद श्रीलंका को लंदन में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में हार का मुंह देखना पड़ा है। मैच की पहली पारी में शतक और चौथी पारी में पांच विकेट चटकाने वाले ऑलराउंडर गस एटकिंसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पहली पारी में 118 रन बनाए थे। वहीं मैच में कुल 7 विकेट अपने नाम किए। सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट 6 सितंबर से ओवल में खेला जाएगा।

दिमुथ करुणारत्ने ने खेली अर्धशतकीय पारी

मैच के चौथे दिन 53 रन पर 2 विकेट से आगे खेलने उतरी श्रीलंका ने जल्दी ही नाइट वॉचमैन प्रभात जयसूर्या का विकेट जल्दी ही गंवा दिया। वह क्रिस वोक्स की गेंद पर दूसरे स्लिप में लपके गये। करुणारत्ने और एंजेलो मैथ्यूज (36) ने इसके बाद 55 रन की साझेदारी कर पारी को संवारा। करुणारत्ने टेस्ट में 54वीं बार अर्धशतक लगाने के बाद ओली स्टोन की उछाल लेती गेंद को संभालने में विफल रहे और गेंद उनके दस्तानों से टकराकर विकेटकीपर जैमी स्मिथ के हाथों में चली गयी।

चायकाल तक श्रीलंका ने गंवा दिए थे 7 विकेट

लंच के विश्राम के बाद मैथ्यूज संभल कर बल्लेबाजी की जबकि दिनेश चांदीमल (58) ने आक्रामक रूख अपनाया। शोएब बशीर ने दोनों के बीच 59 रन की साझेदारी को मैथ्यूज को आउट कर तोड़ा। मैथ्यूज कवर क्षेत्र में वोक्स को आसान कैच देकर पवेलियन लौटे। पहली पारी में शतक लगाने वाले गस एटकिंसन ने इसके बाद चांदीमल और कामिंदु मेंडिस (चार) को चलता कर इंग्लैंड की जीत लगभग पक्की कर दी। चाय के विश्राम तक सात विकेट पर 260 रन बना लिए थे। धनंजय डिसिल्वा नाबाद 45 रन और मिलन रथनायके नाबाद 26 पर क्रीज पर मौजूद थे।

एटकिंसन के पंजे में फंसा श्रीलंका

चायकाल के बाद नंजय डिसिल्वा ने अपना अर्धशतक 68 गेंद में 7 चौकों की मदद से पूरा किया। इसके बाद वो एटकिंसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद थोड़ी देर मिलन रत्नायके एक छोर संभाले रहे लेकिन 288 के स्कोर पर वो भी 43 रन बनाकर एटकिंसन की गेंद पर लपके गए। इसके बाद वोक्स ने लहिरु कुमारा को कैच कराकर इंग्लैंड को 190 रन से जीत दिला दी। श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में 86.4 ओवर में 292 रन पर ढेर हो गई। गस एटकिंसन इंग्लैड के दूसरी पारी में सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 62 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। वहीं दो-दो विकेट क्रिस वोक्स और ओली स्टोन्स के खाते में गए। वहीं एक सफलता शोएब बशीर को मिली।

(भाषा इनपुट के साथ)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article