एजुकेशन

RRB Section Officer Admit Card 2026 Released: जारी हुआ आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, 12 और 13 अक्टूबर को एग्जाम

RRB Section Officer Admit Card 2026 Released: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

RRB Section Officer Admit Card 2026 Released: जारी हुआ आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, 12 और 13 अक्टूबर को एग्जाम

RRB Section Officer Admit Card 2026 Released: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RRB Section Officer Admit Card) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज यानी 8 अक्टूबर 2026 को सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

कब होगी आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा

बता दें बता दें रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से सेक्शन कंट्रोलर की भर्ती परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए 2 अक्टूबर को ही एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो चुकी है। वहीं अब एडमिट कार्ड भी जारी हो चुका है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Section Officer Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RRB Railway Section Controller Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

RRB Section Officer Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी का नाम, माता पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, परीक्षा का नाम, एग्जाम सेंटर का पता, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और हस्ताक्षर दर्ज होगा। यदि आपके एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर मेल कर इसमें करेक्शन करवा सकते हैं।

एडमिट कार्ड अनिवार्य

साथ ही ध्यान रहे रेलवे सेक्शन कंट्रोलर की भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें। बिना इसके आपको एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article