क्रिकेट

IND vs AUS: कीजिए अपना जादू, मैच के बाद गिल ने रोहित-विराट को दिया खास संदेश

IND vs AUS: रविवार से शुरू हो रहे भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से पहले भारतीय कप्तान ने विराट-रोहित को लेकर खास संदेश दिया है। दोनों 7 महीने बाद वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।

Image

IND vs AUS: कीजिए अपना जादू, मैच के बाद गिल ने रोहित-विराट को दिया खास संदेश

IND vs AUS: रविवार से भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू होने वाला है। इस दौरे में टीम इंडिया के दो दिग्गज विराट और रोहित शर्मा वापसी करने जा रहे है। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से वह पहली बार इंडियन जर्सी में नजर आने वाले हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2027 के मद्देनजर दोनों खिलाड़ियों के लिए यह सीरीज अहम होने वाला है। चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया बिना एक भी मैच गंवाए रोहित की कप्तानी में विजेता बनी थी। इतना ही नहीं रोहित फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में उन्होंने 76 रन की पारी खेली थी। अब इस दौरे से पहले टीम इंडिया के नए वनडे कप्तान गिल ने खास संदेश दिया है।

कीजिए अपना जादू, बोले गिल

गिल ने विराट-रोहित को लेकर कहा 'वह इसके लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (विराट और रोहित) अतीत में हमारे लिए कई मैच जीते हैं। वे पिछले 10-15 वर्षों से भारत के लिए खेल रहे हैं। उनके पास मैच जीतने का अच्छा खासा अनुभव है और प्रत्येक कप्तान इस तरह के खिलाड़ियों को अपनी टीम में चाहता है। हम बस चाहते हैं कि वे मैदान पर उतरें और अपना जादू दिखाएं।”

शुभमन गिल ने आगे कहा 'पिछले दो-तीन सालों में हम बेहतरीन वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं, और हमारे लिए कुछ भी नहीं बदला है। लगभग वही टीम है जिसके साथ हम खेलते आ रहे हैं। इसलिए ऑस्ट्रेलिया जाकर खेलने के लिए हम बहुत उत्साहित हैं।”

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित-विराट का प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह सीरीज इसलिए भी खास है, क्योंकि रोहित-विराट को कंगारुओं के खिलाफ रन बनाना भाता है। रोहित ने 46 पारी में 57.30 की औसत से 2407 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, विराट की बात करें तो उन्होंने 48 पारी में 54.46 की औसत से 2451 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट ने 8 शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article