क्रिकेट

WTC फाइनल में ही नहीं 2033 तक टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करें यह बल्लेबाज, कार्तिक ने दिया बड़ा बयान

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 13, 2023, 11:17 AM IST

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने केएल राहुल और शुभमन गिल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में दोनों में से किस बल्लेबाज को मौका मिल सकता है। गिल ने अहमदाबाद टेस्ट में शानदार शतक जड़ा था, जबकि केएल राहुल टीम से फिलहाल बाहर हैं।

Image

दिनेश कार्तिक और शुभमन गिल

Photo : Twitter

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में पहले दो मैच में केएल राहुल के खराब प्रदर्शन के बाद तीसरे टेस्ट में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को मौका दिया गया। हालांकि वह इंदौर टेस्ट में बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने भरोसा जताया और अहमदाबाद टेस्ट में भी शुभमन को मौका दिया। उन्होंने टीम मैनेजमेंट को निराश नहीं किया और टेस्ट के तीसरे दिन शानदार शतक जड़ कर भारत की वापसी करा दी।

आखिरी टेस्ट में चमके शुभमन गिल

अहमदाबाद टेस्ट में जब टीम इंडिया को अच्छी बल्लेबाजी की दरकार थी तो शुभमन गिल ने आगे आकर जिम्मेदारी संभाली और भारत में अपना पहला और टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में उन्होंने 128 रन की पारी खेली। लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम मैनजमेंट केएल राहुल और शुभमन गिल में से किसे मौका देगी, इसको लेकर दिनेश कार्तिक ने बड़ा बयान दिया है। हालांकि, टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनस की प्रबल दावेदार जरूर है, लेकिन अभी तक इसको लेकर कुछ साफ नहीं हुआ है।

दिनेश कार्तिक ने दी गिल को तरजीह

शुभमन गिल और केएल राहुल के विकल्प के बारे में बोलते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा ' केएल राहुल ऐसे खिलाड़ी हैं जो टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपिंग करना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन वह ऐसा करते हैं तो जरूर टीम के पास एक अतिरिक्त विकल्प होगा।

कार्तिक ने अहमदाबाद टेस्ट में गिल की बल्लेबाजी की तारीफ की। उन्होंने कहा 'मैं साफ तौर पर शुभमन गिल के साथ जाना पसंद करूंगा, जिन्होंने WTC के फाइनल से पहले शानदार शतकीय पारी खेली। वह लंबी रेस के घोड़े हैं और आप चाहते हैं कि वह 2033 तक भारत के लिए ओपनिंग करें।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article