DCW vs MIW Aaj ka Toss kaun Jeeta: विमेंस प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला आज मुंबई के ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच रात 8 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानि शाम 7.30 बजे होना था, लेकिन क्लोजिंग सेरेमनी के चलते 10 मिनट देर से होगा। दिल्ली कैपिटल्स की नजर पहली ट्रॉफी पर होगी जबकि मुंबई दूसरी बार ट्रॉफी उठाना चाहेगी। पहले सीजन के फाइनल में यह दोनों टीमें एक दूसरे के आमने-सामने आ चुकी हैं, जहां मुंबई इंडियंस के हाथ बाजी लगी थी। हालांकि, इस सीजन में मुंबई की टीम के खिलाफ दिल्ली का प्रदर्शन दमदार रहा है।
टॉस की भूमिका क्या होगी?
ब्रेबोर्न की पिच की बात करें तो यहां बल्लेबाजी को मदद मिलने की संभावना है और स्पिन फ्रैंडली पिच मुंबई के लिए फायदेमंद साबित होहा। यहां ओस पड़ती है, इसके बावजूद मौजूदा सीजन में यहां हुए तीनों मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। इस मैदान पर टीमें रन-चेज करना पसंद करती हैं, लेकिन पिछले कुछ मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। इसलिए इस मैदान पर टॉस की भूमिका अहम होने वाली है।
दिल्ली बनाम मुंबई टॉस का समय (DCW vs MIW Toss Time)
दिल्ली बनाम मुंबई के बीच आज के मैच का टॉस शाम 7.40 बजे होगा।
दिल्ली बनाम मुंबई टॉस की जगह (DCW vs MIW Toss Venue)
दिल्ली बनाम मुंबई के बीच आज का मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
दिल्ली बनाम मुंबई आज का टॉस किसने जीता (DCW vs MIW Toss Win Today)
दिल्ली बनाम मुंबई के बीच आज का मैच के टॉस दिल्ली कैपिटल्स ने जीता है।
दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेस जोनासेन, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजैन कप्प, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, तितास साधु, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, एलिस कैप्सी, तानिया भाटिया, स्नेहा दीप्ति, नंदिनी कश्यप, नल्लापुरेड्डी चरणी
मुंबई इंडियंस महिला टीम: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), सजीवन सजना, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक, क्लो ट्राईटन, नादिन डी क्लार्क, कीर्तन बालाकृष्णन, जिंतिमनी कलिता, परुनिका सिसोदिया, अमनदीप कौर, अक्षिता माहेश्वरी।
