क्रिकेट

IPL 2026: कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन की सनराइजर्स के हेड कोच डेनियल विटोरी ने की जमकर तारीफ

सनराइजर्स हैदराबाद के हेड कोच डेनियन विटोरी ने टीम के कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन की जमकर तारीफ की है। जानिए विटोरी ने ईशान के बारे में क्या कहा?

Image

ईशान किशन (साभार SRH X)

बेंगलुरू: सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने शुक्रवार को कहा कि ईशान किशन को कार्यवाहक कप्तान बनाने का फैसला लेने में टीम प्रबंधन को हिचक नहीं हुई क्योंकि वह आत्मविश्वास से भरा खिलाड़ी और कप्तान है। नियमित कप्तान पैट कमिंस कमर की चोट के कारण आईपीएल 2026 के शुरूआती चरण से बाहर रहेंगे। विटोरी ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा,'ईशान लंबे समय से आईपीएल खेल रहा है । वह कई टीमों के साथ खेला है और काफी सफल रहा है । उसमें आत्मविश्वास कूट कूटकर भरा है।'

विटोरी ने कहा,'वह अंडर 19 टीमों और इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने वाली अपने प्रदेश की टीम का कप्तान रह चुका है। वह आत्मविश्वास से भरा खिलाड़ी और कप्तान है और यही देखकर उसे कप्तानी दी गई। अभिषेक और उसका तालमेल अच्छा है । दोनों अच्छे दोस्त हैं और टीम को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं । इस सत्र में दोनों मोर्चे से अगुवाई करेंगे।'

विटोरी ने कहा कि कमिंस अगले पखवाड़े में कप्तानी के लिये लौट सकते हैं। उन्होंने कहा,'उसकी फिटनेस जबर्दस्त रही है और कुछ समय से खेल से बाहर होने के कारण उसके पास फिटनेस पर काम करने के लिये समय भी है । गेंदबाजी का कार्यभार ही चुनौती थी और उसे लेकर एक बार क्रिकेट आस्ट्रेलिया से मंजूरी मिलने के बाद वह अगले 10-12 दिन में आ सकता है।'

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article