क्रिकेट

CSK Vs GT Live Streaming: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस आज के मैच का लाइव ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, जाने कब और कहां देखें

CSK Vs GT, IPL 2024 Live Score Streaming: When and Where to Watch: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के छठे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इस मैच को आप घर बैठे फ्री में देख सकते हैं।

Image

सीएसके बनाम गुजरात टाइटंस

CSK Vs GT, IPL 2024 Live Score Streaming Online Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे है। इसी कड़ी में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इस मैच में सीएसके की कमान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) वहीं गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के पास है।

यह गेम आईपीएल 2023 फाइनल का रीमैच होगा जहां आखिरी ओवर के रोमांचक मुकाबले में सीएसके ने जीटी से बेहतर प्रदर्शन किया था। दोनों टीमें अपने-अपने सीज़न के शुरुआती मैचों में जीत के दम पर इस प्रतियोगिता में आ रही हैं। जहां चेन्नई ने सीज़न के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (gt) को हराया, वहीं आईपीएल 2022 के विजेताओं ने रविवार (24 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आखिरी गेंद पर रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को छह रन से हराया।

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला कब खेला जाएगा? (Chennai Super Kings vs Gujarat Titans Match Date)

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला 26 मार्च 2024 यानी मंगलवार को खेला जाएगा।

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Chennai Super Kings vs Gujarat Titans Match Time)

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Chennai Super Kings vs Gujarat Titans Match Venue)

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Chennai Super Kings vs Gujarat Titans Match Live Telecast)

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Chennai Super Kings vs Gujarat Titans Match Live Streaming)

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article