क्रिकेट

आईपीएल 2024 का सातवां मुकाबला

आज (26 March 2024) आईपीएल के 17वें संस्करण के 7वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टक्कर होगी। यहां हम जानेंगे चेन्नई-गुजरात मैच के विकेट और चेन्नई के मौसम का ताजा हाल।

Image

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस पिच रिपोर्ट

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में मंगलवार (26 मार्च 2024) को चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर गुजरात टाइटंस से होने वाली है। ये मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के घरेलू मैदान एम ए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई (Chepauk) में खेला जाएगा। मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad)करेंगे। वहीं गुजरात टाइटंस टीम की कप्तानी करेंगे भारतीय युवा स्टार शुभमन गिल (Shubman Gill)। ये आईपीएल 2024 का 7वां मैच है और आज रात 7:30 बजे से शुरू होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस दोनों ने आईपीएल 2024 की शुरुआत काफी शानदार तरीके से की है। चेन्नई सुपर किंग्स ने जहां शुरुआती मैच में आरसीबी को मात दी है। वहीं गुजरात टाइटंस ने रोमांचक तरीके से मुंबई इंडियंस को हराया है। इस मैच में दो युवा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल आमने-सामने दिखेंगे। ऐसे में ये देखने लायक होगा कि कौन अपनी टीम को लगातार दूसरी जीत दिला पाता है।

आईपीएल 2024 का 7वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर अब तक 77 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें तकरीबन 46 मैच मेजबान टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते हैं। यहां की पिच हमेशा से एक हाई स्कोरिंग ट्रैक रहा है और बल्लेबाजों ने यहां जमकर रनों की बारिश करने का इतिहास कायम रखा है। इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर (246/5) चेन्नई सुपर किंग्स के नाम दर्ज है। जबकि सबसे कम स्कोर (70 रन) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नाम दर्ज है जब 2019 में सीएसके ने उनको शर्मसार कर दिया था। इस मैदान पर टी20 क्रिकेट में ज्यादा विकेट तेज गेंदबाजों को शुरुआती और अंतिम ओवरों में मिलते आए हैं लेकिन मध्य के ओवरों में स्पिनर्स काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आज का मुकाबला चेन्नई में आयोजित होने जा रहा है तो यहां के मौसम की बात भी कर लेते हैं। आज चेन्नई का मौसम अपडेट फैंस और खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर लेकर आया है। दरअसल चेन्नई में पूरे दिन बारिश के कोई भी आसार नहीं है ऐसे में फैंस को पूरे दिन का खेल देखने को मिल सकता है। एक्यूवेदर के मुताबिक दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। मैच के दौरान काफी गर्मी रहने वाली है ऐसे में खिलाड़ियों को ये गर्मी परेशान कर सकती है।

चेन्नई सुपर किंग्सः रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, मोईन अली, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी , महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, मुस्तफिजुर रहमान और अवनीश राव अरावली।

गुजरात टाइटंस: डेविड मिलर, शुबमन गिल (कप्तान), मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकांडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन, रॉबिन मिंज

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article