बॉलीवुड

Baatein Dil Se: ऋषभ रिखीराम शर्मा ने किया बड़ा खुलासा, बोले '30 की उम्र तक शादी...'

Rishab Rikhiram Sharma Marriage Plans: टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के पॉडकास्ट 'बातें दिल से' (Baatein Dil Se) के दौरान मशहूर सितार वादक और कंपोजर ऋषभ रिखीराम शर्मा ने अपनी लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं।

Image

'बातें दिल से' पर ऋषभ रिखीराम शर्मा ने किया बड़ा खुलासा

Rishab Rikhiram Sharma Marriage Plans: मशहूर सितार वादक और कंपोजर ऋषभ रिखीराम शर्मा ने अपनी पर्सनल लाइफ और शादी करने को लेकर खुलकर बात की। म्यूजिक की दुनिया में ऋषभ इन दिनों अपनी अलग पहचान बनाने में लगे हुए हैं। उनका कहना है कि वह 30 साल की उम्र तक शादी करके अपना परिवार बसाना चाहते हैं। वह कम उम्र में पिता बनने का अनुभव भी करना चाहते हैं। फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपने करियर और 'सितारे मेंटल हेल्थ' को आगे बढ़ाने पर है। ऋषभ ने ये बातें टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के पॉडकास्ट 'बातें दिल से' (Baatein Dil Se) में कहीं। इस बातचीत में उन्होंने शादी और फैमिली प्लानिंग के साथ-साथ शोहरत से जुड़ी चुनौतियों, अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना और अपने फ्यूचर को लेकर चर्चा की। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office: ताबड़तोड़ कमाई कर रही है Rajinikanth की फिल्म, 300 करोड़ के क्लब में हुई शामिल)

30 साल की उम्र तक शादी करना चाहते हैं ऋषभ रिखीराम शर्मा

ऋषभ रिखीराम शर्मा ने 'बातें दिल से' पॉडकास्ट के दौरान कहा कि जिंदगी में परिवार बसाने से पहले वो खुद के पैरों पर खड़ा होना चाहते हैं। वो अपने करियर को मजबूत बनाने चाहते हैं। वह पहले अपने काम को स्थापित करना चाहते हैं और इसके बाद शादी और बच्चों के बारे में सोचना चाहते हैं। शादी की प्लानिंग के बारे में बात करते हुए ऋषभ ने कहा कि वह 30 साल की उम्र तक सेटल होना चाहते हैं। उनके लिए सेटल होने का मतलब केवल शादी करना नहीं बल्कि बच्चों के साथ परिवार की जिम्मेदारियां निभाना भी है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana इवेंट में फिसली Ranbir Kapoor की जुबान, कही ऐसी बात; लोग बोले- गलत आदमी को राम बना दिया)

क्यों यंग फादर बनना चाहते हैं सितार वादक?

ऋषभ रिखीराम शर्मा ने बातचीत में यह भी बताया कि वह कम उम्र में पिता बनना पसंद करेंगे। उन्होंने अपने आसपास के लोगों को देखकर महसूस किया है कि देर से माता-पिता बनने पर बच्चों के साथ समय बिताने और उनकी परवरिश के दौरान शारीरिक सक्रियता बनाए रखने में चुनौतियां हो सकती हैं। ऋषभ ने कहा, 'मुझे कुछ बनाना है। मैं 30 साल की उम्र तक सेटल होना चाहता हूं। सेटल होने से मेरा मतलब शादी करना और बच्चे पैदा करना है। मैं यंग फादर बनना चाहता हूं, 40 साल की उम्र में पिता नहीं बनना चाहता।'

Rishab Rikhiram Sharma With Navika Kumar

Rishab Rikhiram Sharma With Navika Kumar

ऋषभ रिखीराम शर्मा के अनुसार कपिल शर्मा ने कहा था कि इंसान कुछ भी कहकर मशहूर हो सकता है लेकिन मशहूर होने के बाद वह हर बात खुलकर नहीं कह सकता। ऋषभ को यह बात काफी सही लगी क्योंकि लोकप्रियता के साथ सार्वजनिक व्यवहार को लेकर भी लोगों की उम्मीदें बढ़ जाती हैं। उन्होंने बताया कि अगर कोई सेलिब्रिटी किसी के साथ नजर आ जाए, तो लोग उसके बारे में तरह-तरह के कयास लगाने लगते हैं। इसके वो अपनी लाइफ को प्राइवेट रखना चाहते हैं।

ऋषभ रिखीराम शर्मा ने आगे कहा, 'मैं बहुत प्राइवेट पर्सन हूं। मेरी मां जानती है। मैं बहुत कम घर से बाहर जाता हूं और ज्यादातर समय अपने काम को करने में बिताता हूं। कभी-कभी जिम भी जाता हूं। मैं लाइफ में अपने करियर पर फोकस करना चाहता हूं।'

शादी और प्यार को लेकर ऋषभ ने क्लियर किया कि फिलहाल उनका ध्यान किसी रिश्ते की तलाश करने के बजाय अपने बड़े लक्ष्य को पूरा करने पर है। उन्होंने कहा, 'मैं प्यार करने वाला इंसान हूं। मुझे प्यार पसंद है लेकिन अभी मेरा फोकस किसी और चीज पर है। मैं Sitaare Mental Health को आगे बढ़ाना चाहता हूं।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article