CSK VS GT, Chennai Super Kings vs Gujarat Titans Match LIVE Telecast Match Online Today: आईपीएल के सातवें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों टीमें अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल कर इस मुकाबले में पहुंची है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु को मात देकर तो गुजरात टाइटंस ने पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को मात देकर इस मुकाबले में पहुंची है। दोनों टीमें नए और युवा कप्तानों के साथ मैदान पर खेलने उतरेगी और अपने विजयी अभियानी को जारी रखना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में कुल 5 मैच खेले गए हैं। इसमें गुजरात टाइटंस को 3 मैचों में और चेन्नई सुपर किंग्स को 2 मैचों में जीत मिली है।
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला कब खेला जाएगा? (Chennai Super Kings vs Gujarat Titans Match Date)
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला 26 मार्च 2024 यानी मंगलवार को खेला जाएगा।
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Chennai Super Kings vs Gujarat Titans Match Time)
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Chennai Super Kings vs Gujarat Titans Match Venue)
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Chennai Super Kings vs Gujarat Titans Match Live Telecast)
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Chennai Super Kings vs Gujarat Titans Match Live Streaming)
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
