RR vs CSK Playing 11: आईपीएल के तीसरे मुकाबले में आज 5 बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। पहली बार येलो जर्सी में खेलने वाले संजू सैमसन अपनी ही टीम के खिलाफ मैदान में उतरेंगे जबकि रवींद्र जडेजा भी अपनी पुरानी टीम चेन्नई के सामने दम भरेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स को पहले मुकाबले से पहले ही बड़ा झटका लगा जब धोनी फिटनेस कारणों से दो सप्ताह के लिए टीम सेटअप से बाहर हो गए। चेन्नई अपने रेगुलर कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में उतरेंगे जबकि राजस्थान इस बार 13 साल बाद नए कप्तान रियान पराग की कप्तानी में खेलेगी। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सलामी जोड़ी के तौर पर रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन पारी की शुरुआत करने उतरेंगे। धोनी टीम के साथ गुवाहाटी नहीं गए हैं और उनकी गैर मौजूदगी में इन्ही दो खिलाड़ियों पर ज्यादा नजरें रहेंगी।
धोनी की गैर मौजूदगी में 20 साल के बायें हाथ के स्पिनर प्रशांत वीर को मौका मिल सकता है जिन्होंने घरेलू टी20 मैचों में प्रभावित किया। इसके अलावा 14 .2 करोड़ रूपये में खरीदे गए कार्तिक शर्मा पर भी नजर होगी। उनके पास छक्के लगाने का अद्भुत हुनर है। चेन्नई की बल्लेबाजी मजबूत लग रही है। मिडिल ऑर्डर में उसके पास डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे जैसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में नूर अहमद, अकील हुसैन, मैट हेनरी और खलील अहमद जिम्मेदारी संभालेंगे।
दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो फैंस वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देखने के लिए खासे उत्सुक हैं। इस बार वैभव को सारे मैच खेलने का मौका मिलेगा। राजस्थान की ओर से पारी की शुरुआत वैभव और यशस्वी जायसवाल ही करेंगे। मिडिल ऑर्डर में इस टीम के पास ध्रुव जुरेल और शिमरॉन हेटमायर जैसे खिलाड़ी हैं। रवींद्र जडेजा के आने से इस टीम का मध्यक्रम और भी प्रभावी हुआ है।
गेंदबाजी की बात करें तो इस टीम के पास ढेरों विकल्प हैं। जोफ्रा आर्चर के नेतृत्व में इस टीम के पास तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर और संदीप शर्मा जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं। स्पिन में इस टीम के पास विग्नेश पुथुर और रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ी हैं।
आज के मैच में चेन्नई और राजस्थान की प्लेइंग इलेवन-
राजस्थान की प्लेइंग इलेवन (RR Playing XI Today Match)
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन CSK Playing XI Today Match
रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, नूर अहमद, खलील अहमद, मैट हेनरी और अंशुल कंबोज।
राजस्थान और चेन्नई की टीम (RR vs CSK Squad)
राजस्थान रॉयल्स : रियान पराग (कप्तान ), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायेर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रविंद्र जडेजा, सैम कुरेन, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा।
चेन्नई सुपर किंग्स : रूतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे , आयुष म्हात्रे, मैट हेनरी, अकील हुसैन, नूर अहमद, जैमी ओवर्टन, मैथ्यू शॉर्ट, खलील अहमद, जाक फोकेस, अंशुल कम्बोज, नाथन एलिस, सरफराज खान, राहुल चाहर, कार्तिक शर्मा, उर्विल पटेल, अमन खान, रामाकृष्णा घोष, प्रशांत वीर, श्रेयस गोपाल, गुरजपनीत सिंह और मुकेश चौधरी।
