क्रिकेट

CSK New Jersey IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की नई जर्सी आई सामने, देखिए वीडियो

CSK New Jersey For IPL 2026: इधर टी20 विश्व कप 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर है और अब बस फाइनल मैच बाकी है जहां भारत और न्यूजीलैंड का सामना होगा। विश्व कप खत्म होने के बाद क्रिकेट फैंस के बीच सिर्फ आईपीएल की चर्चा होगी, जिसकी शुरुआत 28 मार्च से होगी। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सभी टीमें अपनी जर्सी में कुछ फेरबदल जरूर करती हैं और सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स की नई जर्सी का अनावरण कर दिया गया है।

Image

आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की नई जर्सी का अनावरण हुआ

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026
  • चेन्नई सुपर किंग्स की नई जर्सी का अनावरण
  • कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और म्हात्रे ने किया

CSK New Jersey For IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 19वें संस्करण की चर्चा अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ना शुरू हो जाएगी। जैसे ही टी20 विश्व कप खत्म होगा, वैसे ही फैंस के बीच दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग आईपीएल का बुखार सबके सिर चढ़ने लगेगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च को होने जा रही है। अब टीमें अपनी-अपनी नई जर्सी लॉन्च करेंगी, नए सीजन में नए कलेवर में उतरेंगी। इसमें सबसे पहला कदम उठाने वाली टीम है चेन्नई सुपर किंग्स।

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने अपनी नई जर्सी का अनावरण कर दिया। आईपीएल सीजन 19 में चेन्नई की टीम इसी जर्सी में नजर आने वाली है। चेन्नई की नई जर्सी का अनावरण टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और हाल में अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 विश्व कप चैंपियन बनाने वाले युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने किया।

यहां देखिए CSK की नई जर्सी के अनावरण का वीडियो

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार संजू सैमसन (Sanju Samson) को राजस्थान रॉयल्स से रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की जगह ट्रेड किया है और जिस तरह से टी20 विश्व कप में इस समय संजू खेल रहे हैं, आईपीएल 2026 में संजू टीम के सबसे प्रमुख खिलाड़ी होंगे। हालांकि सीएसके में वो कप्तान नहीं होंगे। संजू को 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया जो आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी रिटेनशन रकम भी है।

क्या धोनी खेलेंगे आखिरी आईपीएल, क्या है वजह

आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले चेन्नई के फैंस के बीच सबसे ज्यादा सुगबुगाहट इस बात की है कि उनके सबसे चहेते खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी क्या अपना आखिरी आईपीएल खेलने उतरेंगे। वैसे इतना तो तय है कि धोनी इस बार फिर सीजन में मैदान पर उतरने जा रहे हैं, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की टीम में एंट्री ये संकेत है कि मुमकिन है कि भविष्य का रास्ता तैयार कर दिया गया है और इस बार धोनी अपना आखिरी आईपीएल खेल सकते हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article