क्रिकेट

टीम इंडिया का एक और कुंवारा हुआ कम, गर्लफ्रेंड से रचाई शादी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Nov 24, 2023, 01:03 PM IST

Navdeep Saini Married Girlfriend: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी शादी के परिणय सूत्र में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी गर्ल्डफ्रेंड से शादी रचाई। अब उनकी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Image

नवदीप सैनी और उनकी पत्नी स्वाती। (फोटो- Navdeep Saini Instagram)

Cricketer Navdeep Saini Married Girlfriend: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने अपनी गर्ल्डफ्रेंड स्वाती अस्थाना को अपना जीवनसाथी बनाया। नवदीप सैनी ने अपनी शादी की फोटो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने फैंस को खुशखबरी दी। इसके बाद नवदीप सैनी और स्वाती अस्थाना को उनके फैंस और दोस्त बधाई दे रहे हैं।

तीनों फॉर्मेट में कर चुके हैं डेब्यू

हरियााणा के करनाल के रहने वाले नवदीप सैनी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने 2019 में टी20 में विंडीज के खिलाफ खेला था। इसके बाद उन्होंने ने 22 दिसंबर 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे का पहला मैच खेले थे। वहीं, 7 जनवरी 2021 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मुकाबला खेले थे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में चटका चुके हैं 23 विकेट

नवदीप सैनी इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 23 विकेट चटका चुके हैं। टी20 फॉर्मेट में उनके नाम सबसे ज्यादा विकेट हैं। उन्होंने 11 टी20 में 13 विकेट चटकाए हैं, जबकि 8 वनडे मुकाबले मुकाबले में 6 विकेट और दो टेस्ट के 4 पारियों में 4 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वहीं, बल्लेबाजी की बात करें तो वे 2 टेस्ट में 8 रन बना सके हैं, 8 वनडे में 107 रन और 11 टी20 में कुल 12 रन बनाए हैं।

फोटो के साथ क्या लिखे नवदीप

नवदीप सैनी ने शादी के बाद अपने सोशल मीडिया पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की। उन्होंने फोटो साझा करने के साथ दिल को छू लेने वाली कुछ लाइनें भी लिखीं। उन्होंने लिखा कि आज हमने हमेशा के लिए फैसला कर लिया। हम अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करने के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं। इसके बाद युजवेंद्र चहल, राहुल तेवतिया, देवदत्त पडिक्कल, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, चेतन सकारिया, उमरान मलिक सहित कई साथी खिलाड़ियों ने बधाई दी।
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article