क्रिकेट

टेस्ट में वापसी की आस लगाए वॉर्नर को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया बड़ा फैसला

टेस्ट टीम में वापसी की आस लगाए बैठे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के ऊपर कप्तानी करने पर लगा आजीवन प्रतिबंध क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने समाप्त कर दिया है।

Image

डेविड वॉर्नर

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हटाया वॉर्नर का कप्तानी करने पर लगा प्रतिबंध
  • समिति ने माना बैन के अंतराल में आया वॉर्नर के व्यवहार में सुधार
  • अब सिडनी थंडर्स की बिग बैश में कर सकते हैं कप्तानी

सिडनी: डेविड वॉर्नर की कप्तानी पर लगाया गया आजीवन प्रतिबंध क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने हटा दिया है जिससे टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुका यह बल्लेबाज टी20 बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स की कप्तानी कर सकेगा। वॉर्नर को 2018 में दक्षिण अफ्रीका में सैंडपेपर विवाद के बाद प्रतिबंध का सामना करना पड़ा था । उनके खेलने पर भी एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था । केपटाउन टेस्ट में गेंद को पीले रेगमाल से घीसते पाये गए गेंदबाज कैमरन बेनक्राफ्ट और स्टीव स्मिथ पर भी पाबंदी लगाई गई थी।

वॉर्नर ने समिति के सामने आपने आचरण की ली थी जिम्मेदारी

तीन सदस्यों की स्वतंत्र समीक्षा समिति ने वॉर्नर पर लगाया गया प्रतिबंध शुक्रवार को हटा दिया। वॉर्नर इस महीने की शुरूआत में समिति के सामने पेश हुए थे। समिति ने एक बयान में कहा ,'वॉर्नर के जवाब काफी शालीन और सम्मानजनक थे। समिति उनकी बातों से प्रभावित हुई है और हम सभी का मानना है कि उसने पूरी ईमानदारी से अपने आचरण की जिम्मेदारी ली है और उसे इसका पछतावा भी है।'

वॉर्नर के आचरण में आया है बहुत बदलाव

इसमें कहा गया,'प्रतिबंध लगाये जाने के बाद से वॉर्नर का बर्ताव बहुत अच्छा रहा है। उसमें काफी बदलाव आया है और अब वह विरोधी टीम को उकसाने या छींटाकशी की कोशिश नहीं करता।'वॉर्नर ने जनवरी में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेला था । वह कह चुके हैं कि अब वनडे भी नहीं खेलेंगे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें