टेक एंड गैजेट्स

BSNL के सस्ते वॉइस ओनली प्लान्स, सरकारी कंपनी ने खत्म की मोबाइल यूजर्स की बड़ी टेंशन

BSNL ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए कुछ ऐसे सस्ते रिचार्ज प्लान्स पेश किए हैं जिसमें लंबी वैलिडिटी के साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है।

Image

सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने मोबाइल यूजर्स की कराई मौज।

अगर आप कम कीमत में मोबाइल रिचार्ज कराना चाहते हैं और आपको इंटरनेट डेटा की ज्यादा जरूरत नहीं है, तो BSNL के वॉयस और SMS वाले प्लान आपके काम आ सकते हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ऐसे ग्राहकों के लिए खास रिचार्ज ऑप्शन्स दे रही है, जिन्हें मुख्य रूप से कॉलिंग और SMS की सुविधा चाहिए। BSNL के नए प्लान्स आने के बाद अब आपको निजी कंपनियों के महंगे प्लान्स नहीं खरीदना पड़ेगा।

इन प्लान का फायदा उन लोगों को भी मिल सकता है, जो फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं या अपने पास दूसरा मोबाइल नंबर रखते हैं। आइए BSNL के ₹172, ₹184 और ₹190 वाले प्लान की खूबियों के बारे में जानते हैं।

BSNL का 172 रुपये वाला प्लान

BSNL का ₹172 वाला प्लान कम बजट में कॉलिंग की सुविधा चाहने वाले ग्राहकों के लिए एक विकल्प है। इस रिचार्ज में यूजर्स को लोकल और STD नंबरों पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ रोमिंग के दौरान भी कॉल करने का लाभ दिया जाता है। SMS की बात करें तो इस प्लान में हर दिन 100 SMS मिलते हैं। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। यानी करीब एक महीने तक आप कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस हिसाब से इसका रोजाना खर्च लगभग ₹6.14 पड़ता है।

BSNL का 184 रुपये वाला प्लान

अगर आप 30 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान चाहते हैं, तो BSNL का ₹184 वाला रिचार्ज देख सकते हैं। इसमें ग्राहकों को लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा रोजाना 100 SMS भी दिए जाते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है। कुल कीमत के हिसाब से इसका प्रतिदिन का खर्च लगभग ₹6.13 होता है।

BSNL का 190 रुपये वाला प्लान

BSNL का ₹190 वाला प्लान भी उन ग्राहकों के लिए है, जिन्हें इंटरनेट डेटा के बजाय कॉलिंग और SMS की जरूरत होती है। इस रिचार्ज के साथ लोकल और STD कॉल के अलावा रोमिंग कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। इसमें हर दिन 100 SMS भेजने का लाभ मिलता है। इसकी वैलिडिटी एक कैलेंडर महीने की होती है। महीने में दिनों की संख्या के आधार पर इसका रोजाना खर्च लगभग ₹6.13 से ₹6.33 तक हो सकता है।

किसके लिए फायदेमंद हैं BSNL के ये प्लान?

BSNL के ये रिचार्ज उन ग्राहकों के लिए उपयोगी हो सकते हैं, जिन्हें मोबाइल इंटरनेट की जरूरत कम पड़ती है। खासकर फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले, दूसरा सिम रखने वाले और मुख्य रूप से कॉलिंग करने वाले यूजर्स इन विकल्पों पर विचार कर सकते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article