क्रिकेट

चेतेश्वर पुजारा 2023 में भी ससेक्स से खेलेंगे, शानदार सीजन के बाद एक बार फिर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 02:53 PM IST

Cheteshwar Pujara, Sussex, 2023 County season: शानदार पिछले सीजन के बाद भारतीय टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा एक बार फिर अगले सीजन में काउंटी क्लब ससेक्स से खेलते नजर आएंगे। चेतेश्वर पुजारा ने पिछले काउंटी सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। अब उन्होंने अगले सीजन में वापसी का खुद ऐलान किया है।

Image

चेतेश्वर पुजारा

Photo : Twitter

भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा एक बार फिर काउंटी क्रिकेट क्लब ससेक्स के लिए खेलते नजर आएंगे। पुजारा के लिए ससेक्स के साथ पिछला काउंटी सीजन बहुत अच्छा रहा था और अब 2023 में वो एक बार ससेक्स के लिए खेलते नजर आएंगे। पुजारा ने खुद इसका ऐलान भी किया है।

ससेक्स क्लब द्वारा जारी पुजारा के बयान में उन्होंने कहा, "2023 सीजन के लिए ससेक्स के साथ लौटने की मुझे बहुत खुशी है। पिछले सत्र में मैंने क्लब के साथ बहुत लुत्फ उठाया था। मैदान के अंदर और बाहर मैं टीम के विकास और सफलता में योगदान देने के लिए तैयार हूं।"

चेतेश्वर पुजारा इससे पहले तीन काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए खेल चुके हैं। इनमें डर्बीशायर, यॉर्कशायर और नॉटिंघमशायर शामिल हैं। इस पूरे काउंटी अनुभव के दौरान उन्होंने आठ शतक बनाए हैं। इसमें तीन दोहरे शतक भी शामिल हैं (सभी प्रारूपों में)।

हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि पुजारा किन-किन प्रारूपों में काउंटी क्लब के लिए खेलेंगे। इसके अलावा ये भी साफ नहीं है कि वो कितने समय तक के लिए क्लब से जुड़े रहेंगे क्योंकि वो भारतीय टेस्ट टीम का भी हिस्सा हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article