क्रिकेट

Duleep Trophy: आखिरकार चल गया इस भारतीय खिलाड़ी का बल्ला, घरेलू क्रिकेट में जड़ दिया शतक

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 7, 2023, 01:34 PM IST

Duleep Trophy Semi Final, West Zone vs Central Zone: अलूर में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में वेस्ट जोन ने वेस्ट जोन के खिलाफ बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। टीम ने वेस्ट जोन के खिलाफ 352 रन की बढ़त हासिल कर ली है। टीम के अनुभवी बल्लेबाज का आखिरकार जमकर बल्ला चल ही गया।

Image

चेतेश्वर पुजारा। (फोटो- चेतेश्वर पुजारा के इंस्टाग्राम से)

Duleep Trophy Semi Final, West Zone vs Central Zone: इंटरनेशनल लेवल पर धाकड़ गेंदबाजों के लिए क्रीज पर दीवार बनकर खड़े होने वाले अनुभवी खिलाड़ी का आखिरकार बल्ला जमकर चला। अलूर में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में टेस्ट फॉर्मेट के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का जमकर बल्ला चला। उन्होंने सेंट्रल जोन के खिलाफ दूसरी पारी में अपनी टीम के लिए रनों की बरसात कर दी। मैच के तीसरे दिन पुजारा ने शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को बड़ी बढ़त दिलाई।

पुजारा ने पूरा किया शतक

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन के खिलाफ पहली पारी में फेल रहने वाले चेतेश्वर पुजारा का दूसरी पारी में जमकर बल्ला चला। पुजारा ने 46.19 रन की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। पुजारा ने 236 गेंदों पर 13 चौके की मदद से 109 रन बनाए। पुजारा एक छोड़ पर टिक हुए हैं, जबकि दूसरी छोड़ पर कोई भी बल्लेबाज उनका लंबा साथ नहीं दे पा रहा है। अभी चिंतन गाजा 4 रन बनाकर पुजारा का साथ दे रहे हैं। वहीं, पहली पारी की बात करें तो पुजारा 102 गेंदों पर 3 चौके की मदद से महज 28 रन बनाकर आउट हो गए थे।

सूर्या का भी चला बल्ला

सेंट्रल जोन के खिलाफ पहली पारी में फ्लॉप रहने वाले 360 डिग्री के एक्सपर्ट सूर्यकुमार यादव ने दूसरी पारी में तूफानी पारी खेली। सूर्या ने अर्धशतक जड़कर अपनी वापसी कराई। सूर्या ने 89.66 की स्ट्राइक रेट से 8 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए, जबकि पहली पारी में सूर्या ने 13 गेंदों का सामना किया था और महज 7 रन बनाकर आउट हो गए थे।

दूसरी पारी में नहीं दिखा मावी का जलवा

वेस्ट जोन के खिलाफ पहली पारी में धातक गेंदबाजी करने वाले शिवम मावी दूसरी पारी में तहलका मचाने में फेल रहे। दूसरी पारी में शिवम मावी ने कुल 10 ओवर किए और 57 रन देकर विकेट चटकाने में असफल रहे। वहीं, पहली पारी की बात करें तो शिवम ने 19.5 ओवर में 44 रन देकर सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए थे। इसमें 7 मेडन ओवर भी निकाले थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article