क्रिकेट

Ashes 2023: 334 दिन बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टेस्ट खेलने मैदान पर उतरा और कर दिया बड़ा कारनामा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 7, 2023, 09:32 AM IST

Ashes 2023, ENG vs AUS: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किए। पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने 60.4 ओवर में 263 रन बनाए। वहीं, इग्लैंड की एक बार फिर शुरुआत खराब रही। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ने शतकीय पारी खेली।

Image

शतक जमाने के बाद मिचेल मार्श।

Photo : AP

Ashes 2023, ENG vs AUS: लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर एशेज सीरीज का तीसरा मुकाबला शुरू हो चुका है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम 60.4 ओवर में 263 रन पर ऑलआउट हो गई। दिन का खेल खत्म होने से पहले इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी की शुरुआत की। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 19 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 68 रन बना लिए थे। जैक क्रॉली ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए।

मिशेल मार्श की शानदार वापसर

31 साल के मिशेल मार्श ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार वापसी की। 334 दिन बाद टेस्ट में बल्लेबाजी करने आए मिशेल मार्श ने शतकीय पारी खेली। मार्श ने 100 की स्ट्राइक रेट से 118 गेंदों पर 17 चौके और 4 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 118 रन बनाए। यह उनका टेस्ट करियर का तीसरा शतक है। इसके साथ ही उनका टेस्ट में 1378 रन हो गए हैं। मार्श ने इस टेस्ट मुकाबले से पहले 12 सितंबर 2019 को इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में उतरे थे।

मार्श विकेट लेने में भी सफल रहे

मैदान पर बल्ले से धमाल मचाने वाले ऑलराउंडर मिशेल मार्श का इंग्लैंड का ऑलराउंड प्रदर्शन देखने को मिला। शतकीय पारी की बदौलत मिशेल मार्श ने 3 की इकोनॉमी से 3 ओवर में महज 9 रन देकर एक विकेट भी चटकाए। इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी निकाला। मिशेल मार्श इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हैं और विकेट लेने में सफल भी रहते हैं। मार्श ने इंग्लैंड के खिलाफ 8 मैचों के 14 पारियों में कुल 16 विकेट चटकाए हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article