क्रिकेट

IPL 2024: CSK को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले लगा तगड़ा झटका, धाकड़ बल्लेबाज मई तक रह सकते हैं बाहर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 4, 2024, 10:03 AM IST

IPL 2024, Chennai Super Kings opener Devon Conway Ruled Out: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) का 22 मार्च से आगाज होने जा रहा है, लेकिन इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के ओपनर बल्लेबाज चोटिल हो गए हैं। वे मई तक आईपीएल से बाहर रह सकते हैं।

Image

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)

IPL 2024, Chennai Super Kings opener Devon Conway Ruled Out: फटाफट क्रिकेट यानी आईपीएल का रोमांच चल शुरू होने वाला है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) की तारीख का ऐलान हो चुका है। दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल (IPL 2024) का रोमांच 22 मार्च से शुरू होने वाला है, लेकिन इससे पहले पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को बड़ा झटका लगा। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को अपने खिताब की रक्षा करने से पहले झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज और ओपनर डेवोन कॉन्वे (Devon Conway) चोटिल हो गए हैं। वे कम से कम मई तक एक्शन से बाहर रहेंगे। कॉनवे (Devon Conway) करीब आठ सप्ताह के लिए बाहर रहेंगे, क्योंकि यह पुष्टि हो गई है कि इस सप्ताह उनके बाएं अंगूठे की सर्जरी होगी। 32 साल के डेवोन कॉन्वे (Devon Conway) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान अंगूठे में चोट लग गई। वह शुरुआती टेस्ट खेलने के लिए भी उपलब्ध नहीं थे। डॉक्टर के जांच के बाद ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। रिकवरी में कम से कम आठ सप्ताह लगने का अनुमान लगाया है। पूरी संभावना है कि कॉन्वे आईपीएल में आधे से अधिक समय के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

कान्वे का 2023 में ऐसा रहा था प्रदर्शन

डेवोन कॉन्वे का आईपीएल के पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन रहा था। वे अपनी टीम के टॉप स्कोरर रहे थे, जबकि ओवरऑल तीसरे नंबर पर रहे थे। कॉन्वे ने 16 मैचों में 139.70 की स्ट्राइक रेट से कुल 672 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतकीय पारी भी खेली थी। कॉन्वे का पिछले सीजन में 92 रन की हाईएस्ट पारी नहीं थी। वहीं कॉन्वे के ओवरऑल प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने 141.28 की स्ट्राइक रेट से 23 मैचों में कुल 924 रन बनाए थे। वे अभी तक आईपीएल में कुल 9 अर्धशतक जमा चुके हैं।

अब ऐसी हो सकती है ओपनिंग जोड़ी

डेवोन कॉन्वे के चोटिल होने के बाद धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स की चिंता बढ़ गई है। कॉन्वे बाहर होने पर रुतुराज गायकवाड़ के साथ रचिन रवींद्र ओपनिंग कर सते हैं। बतों दें कि पिछले दिनों हुए ऑक्शन में सीएसके ने ऑलराउंडर रचिन रवींद्र को 1.80 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस साल भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप में भी रचिन रवींद्र का बल्ला जमकर गरजा था।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article