चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आईपीएल शेड्यूल 2026, टाइम टेबल, वेन्यू , फुल स्क्वाड, प्लेइंग 11 : आईपीएल 2026 के फुल शेड्यूल का ऐलान आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने गुरुवार 26 मार्च, 2026 को कर दिया। इससे पहले पांच राज्यों के चुनाव को ध्यान में रखते हुए पहले 20 मैचों के कार्यक्रम का ऐलान किया गया था। 28 मार्च से 12 अप्रैल तक के शेड्यूल का ऐलान बीसीसीआई ने किया था। ऐसे में चुनावों के ऐलान के बाद बीसीसीआई ने 13 मार्च से 24 मई तक के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। लीग दौर का आगाज आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत के साथ होगा। वहीं अंत कोलकाता और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले के साथ 24 मई को कोलकाता के इडेन गार्डन्स में होगा। चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी और लीग दौर का अंत गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 21 मई को अपने घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ करेगी। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स 30 मार्च से 21 मई के बीच कब कहां और किससे भिड़ेगी। ये है सीएसके का पूरा शेड्यूल और टीम...
इंडियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आईपीएल शेड्यूल 2026 यहां देखें (Chennai Super Kings (CSK) TATA IPL 2026 Full Schedule in Hindi)
| क्रमांक | मैच | तारीख | वेन्यू | समय |
| 1 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | 30 मार्च, 2026 | गुवाहाटी | 07:30 PM |
| 2 | चेन्नई सुपर किंग्स बनामपंजाब किंग्स | 03 अप्रैल, 2026 | चेन्नई | 07:30 PM |
| 3 | चेन्नई सुपर किंग्स बनामरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू | 05 अप्रैल, 2026 | बेंगलुरू | 07:30 PM |
| 4 | चेन्नई सुपर किंग्स बनामदिल्ली कैपिटल्स | 11 अप्रैल, 2026 | चेन्नई | 07:30 PM |
| 5 | चेन्नई सुपर किंग्स बनामकोलकाता नाइट राइडर्स | 14 अप्रैल, 2026 | चेन्नई | 07:30 PM |
| 6 | चेन्नई सुपर किंग्स बनामसनराइजर्स हैदराबाद | 18, अप्रैल, 2026 | हैदराबाद | 03:30 PM |
| 7 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाममुंबई इंडियन्स | 23, अप्रैल, 2026 | मुंबई | 07:30 PM |
| 8 | चेन्नई सुपर किंग्स बनामगुजरात टाइटन्स | 26 अप्रैल, 2026 | अहमदाबाद | 07:30 PM |
| 9 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाममुंबई इंडियन्स | 02 मई, 2026 | चेन्नई | 07:30 PM |
| 10 | चेन्नई सुपर किंग्स बनामदिल्ली कैपिटल्स | 05 मई, 2026 | दिल्ली | 07:30 PM |
| 11 | चेन्नई सुपर किंग्स बनामलखनऊ सुपर जायंट्स | 10 मई, 2026 | चेन्नई | 03:30 PM |
| 12 | चेन्नई सुपर किंग्स बनामलखनऊ सुपर जायंट्स | 15 मई, 2026 | लखनऊ | 07:30 PM |
| 13 | चेन्नई सुपर किंग्स बनामसनराइजर्स हैदराबाद | 18 मई, 2026 | चेन्नई | 07:30 PM |
| 14 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स | 21 मई, 2026 | चेन्नई | 07:30 PM |
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आईपीएल 2026 फुल स्क्वाड यहां देखें Chennai Super Kings (CSK) TATA IPL 2026 Full Squad List
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, उर्विल पटेल, आंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉक्स, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन (नाथन एलिस का रिप्लेसमेंट), श्रेयस गोपाल, गुरजनप्रीत सिंह, अकील हुसैन, मैट हेनरी, राहुल चाहर।
