क्रिकेट

Champions Trophy 2025 Semi Final, NZ vs SA Win Prediction: न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल मुकाबले से पहले यहां देखें आज का मैच कौन जीतेगा

Aaj ka match kaun jitega, New Zealand vs South Africa Match Win Prediction: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले जानते हैं कि आज का मुकाबला कौन जीतेगा?

Image

NZ vs SA Semi Final Match predictions: आज का मैच कौन जीतेगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका।

Photo : Times Now Digital

Champions Trophy 2025 Semi Final, New Zealand vs South Africa Match Aaj ka match kaun jitega: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्तान में खेला जाएगा। इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। इस मुकाबले में दोनों टीमें नई रणनीति के साथ उतरेंगी और खिलाड़ियों की नजर जीत पर होगी। न्यूजीलैंड की टीम को अपने आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम इंग्लैंड को पटखनी देकर सेमीफाइनल में पहुंची है। न्यूजीलैंड की टीम 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर रही थी और दक्षिण अफ्रीका की टीम 5 अंक के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर रही थी।

भारत और न्यूजीलैंड हेड टू हेड (NZ vs SA Head To Head)

वनडे फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच 73 मैच खेले गए हैं। इसमें दक्षिण अफ्रीका को 42 मुकाबले में, जबकि न्यूजीलैंड की टीम को 26 मुकाबले में जीत मिली है। वहीं, चैम्पियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच जीत-हार का हिसाब बराबर है। दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले गए हैं। दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 87 रन से जीत मिली थी। वहीं, दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर हार का हिसाब चुकता कर लिया था। चैम्पियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला 2009 में खेला गया था।

भारत का जीत प्रतिशत ज्यादा (New Zealand vs South Africa Win Prediction)

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का जीत प्रतिशत ज्यादा है। गुगल के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका का जीत प्रतिशत 54% है, जबकि न्यूजीलैंड का जीत प्रतिशत सिर्फ 46% है।

न्यूजीलैंड की वनडे टीम (New Zealand ODI Squad for ICC Champions Trophy 2025)

मिशेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ'रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, जैकब डफी।

दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम (South Africa ODI Squad For ICC Champions trophy 2025)

टेंबा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन, कॉर्बिन बॉश।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article