क्रिकेट

IND vs PAK Match Preview: पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की नजर जीत पर, मैच से जुड़ी हर जानकारी यहां देखें

Champions Trophy 2025, IND vs PAK Match Preview: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में रविवार को दो चैम्पियन टीम का आमना-सामना होने वाला है। दुबई में खेले जाने वाले मुकाबले में दो बार की चैम्पियन भारत का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन पाकिस्तान से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। मुकाबले से पहले मैच से जुड़ी हर जानकारी यहां देख लें।

Image

बाबर आजम और शुभमल गिल। (फोटो- Pakistan Cricket/BCCI Twitter)

Photo : Twitter

Champions Trophy 2025, IND vs PAK Match Preview: भारत और पाकिस्तान के लिए चैंपियंस ट्रॉफी का यह संस्करण बिल्कुल अलग जा रहा है। पाकिस्तान को जहां पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी, तो भारत ने प्रतियोगिता का अभियान बांग्लादेश के खिलाफ जीत के साथ किया।

पाकिस्तान के लिए हालात ऐसे हैं कि जिस आईसीसी टूर्नामेंट के लिए उन्होंने करीब तीन दशकों का इंतजार किया, उसी इवेंट से उनपर महज चार दिनों में बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। उसपर से उनके इनफ़ॉर्म और अकेले दम पर मैच का पासा पलटने वाले खब्बू बल्लेबाज फखर जमान भी प्रतियोगिता से चोट की वजह से बाहर हो गए हैं।

2017 फाइनल का बदला लेने पर नजर

परेशानियों से जूझ रहे पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया - 8 साल पहले इंग्लैंड में पाकिस्तान के हाथों मिली चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल की हार का बदला लेने के फिराक में होगी। भारत के लिए राहत की बात यह भी है कि उस फ़ाइनल में मैच के हीरो रहे जमान अब प्रतियोगिता से ही बाहर हैं।

हिटमैन के आक्रामक इंटेट से होंगे हौसले बुलंद

बांग्लादेश के खिलाफ भारत की गेंदबाजीऔर बल्लेबाजी दोनों में अच्छी परीक्षा रही थी। जहां एक समय अक्षर हैट्रिक के करीब थे तो मोहम्मद शमी ने भी पांच विकेट हॉल के साथ अपने आईसीसी प्रेम को जारी रखा था। हालांकि विराट कोहली का सस्ते में आउट होना भारत को खला जरूर होगा, लेकिन शुभमन गिल की निरंतरता और रोहित शर्मा के आक्रामक इंटेट से हौसले बुलंद होंगे।

एक और इम्तिहान लेकर आएगी

दुबई की धीमी पिच पाकिस्तान के लिए एक और इम्तिहान लेकर आएगी, जो उन्होंने खुद ही किया है। पाकिस्तान के दल में एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर अबरार अहमद ही हैं, इसके अलावा सलमान आगा और खुशदिल शाह के तौर पर स्पिन का विकल्प जरूर है लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ यह दोनों ही कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे।

पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

दुबई की पिच पर एक बार फिर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है, क्योंकि एक तो जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा पिच और धीमी होती जाएगी। साथ ही साथ दुबई में जल्दी मैच शुरू होने की वजह से यहां ओस का असर भी बेहद कम दिखाई देगा।

भारत की संभावित प्लेइग-11

भारतीय अंतिम एकादश में कोई बदलाव हो, इसकी संभावना बेहद कम है क्योंकि अर्शदीप सिंह की जगह मिले मौके को हर्षित राणा ने दोनों हाथों से लपका था। कुलदीप यादव भले ही विकेट नहीं निकाल पाए थे लेकिन उनकी जगह वरुण चक्रवर्ती को XI में खिलाया जाए, इसकी संभावना न के ही बराबर है।

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जाडेजा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

पाकिस्तान की प्लेइंग-11

जमान की जगह दल में बाएं हाथ के ओपनर इमाम-उल-हक को शामिल किया गया है लेकिन उनके पास उस्मान खान का भी विकल्प है जो अब तक वनडे अंतर्राष्ट्रीय नहीं खेले हैं। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि इमाम-उल-हक की ही वापसी होगी। इमाम-उल-हक ने आखिरी बार पाकिस्तान के लिए वनडे विश्व कप 2023 में वनडे खेला था।

इमाम-उल-हक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सऊद शकील, सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, हारिस राउफ।

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article