क्रिकेट

सिवर ब्रंट को हटाकर इंग्लैंड ने चार्ली डीन को बनाया कप्तान, आयरलैंड के खिलाफ बदली टीम

Charlie Dean: इंग्लैंड ने आयरलैंड के खिलाफ 3 मैचों की घरेलू ODI सीरीज के लिए नेट सिवर-ब्रंट की जगह स्पिन ऑलराउंडर चार्ली डीन को महिला टीम का कप्तान बनाया है। ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में भी उन्होंने कप्तानी की जिम्मेदारी निभाई थी।

Image

चार्ली डीन (फोटो साभार- ECB/X)

Charlie Dean: इंग्लैंड महिला टीम 1 सितंबर से आयरलैंड के खिलाफ 3 मैचों की घरेलू ODI सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए नियमित कप्तान नेट सिवर-ब्रंट को आराम दिया गया है, इसलिए टीम की बागडोर स्पिन ऑलराउंडर चार्ली डीन के हाथों में होगी। डीन के लिए ये नई बात नहीं है। वो पहले भी साइवर-ब्रंट की गैरमौजूदगी में टीम का नेतृत्व कर चुकी हैं। ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में भी उन्होंने कप्तानी की जिम्मेदारी निभाई थी।

बेंच स्ट्रेंथ पर फोकस

चयनकर्ताओं ने इस सीरीज में कई बड़े नामों को आराम दिया है। साइवर-ब्रंट के अलावा डैनी व्याट-हॉज इंजरी रिकवरी के कारण नहीं खेलेंगी। विकेटकीपर-बल्लेबाज एमी जोन्स, दुनिया की नंबर 1 स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन और तेज गेंदबाज लॉरेन बेल भी स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं।एमी जोन्स के न होने से एलिस कैप्सी को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी दी गई है। टीम का साफ मकसद ODI फॉर्मेट में नए खिलाड़ियों को आजमाना और वर्ल्ड कप से पहले बेंच को मजबूत करना है।

3 नए खिलाड़ियों को मिला मौका

इस बार स्क्वाड में 3 खिलाड़ियों को पहली बार मौका मिला है। तेज गेंदबाज ग्रेस पॉट्स और विकेटकीपर-बल्लेबाज किरा चाथली को इंग्लैंड की सीनियर टीम में पहली बार जगह मिली है। ऑलराउंडर चैरिस पेवी के पास पहले से 2 T20I का अनुभव है, अब वो ODI डेब्यू की लाइन में हैं।इसके अलावा तेज गेंदबाज रयाना मैकडॉनल्ड-गे की भी वापसी हुई है। उन्होंने 2024 में डेब्यू किया था और अब पीठ की चोट से उबरकर टीम में लौटी हैं। हेड कोच शार्लोट एडवर्ड्स ने कहा, "गर्मी हमारे लिए शानदार रही। T20 वर्ल्ड कप फाइनल तक का सफर यादगार था। अब ये 3 ODI मैच खिलाड़ियों के लिए 50 ओवर में खुद को साबित करने का मौका हैं। हमारे पास काफी टैलेंट है और ये सीरीज कुछ खिलाड़ियों को आगे धकेलेगी।"

इंग्लैंड टीम फुल स्क्वाड:

चार्ली डीन (कप्तान), माइया बाउचर, एलिस कैप्सी, किरा चाथली, टिली कोर्टीन-कोलमैन, सोफिया डंकले, लॉरेन फाइलर, डैनी गिब्सन, जोडी ग्रेकॉक, फ्रीया केम्प, रयाना मैकडॉनल्ड-गे, चैरिस पेवी, ग्रेस पॉट्स, मैडी विलियर्स, इसी वोंग

इंग्लैंड बनाम आयरलैंड सीरीज फुल शेड्यूल

पहला वनडे: 1 सितंबर, ग्रेस रोड, लीसेस्टर

दूसरा वनडे: 3 सितंबर, काउंटी ग्राउंड, डर्बी

तीसरा वनडे: 6 सितंबर, न्यू रोड, वॉर्सेस्टर

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article