एजुकेशन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एनटीए अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एनटीए अधिकारियों के साथ बैठ की है। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक में एनटीए की ओर से अब तक उठाए गए कदमों और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

Image

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एनटीए अधिकारियों के साथ की बैठक

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एनटीए अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान एनटीए के महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों मौजूद रहे। बैठक में एनटीए की ओर से अब तक उठाए गए कदमों और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

50 अधिकारियों को हटाने की जानकारी

मंत्री को हाल की घटनाओं के बाद NTA में किए जा रहे सुधारों और परीक्षा व्यवस्था में बदलाव के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के 50 से अधिक कर्मचारियों को हटाया गया है। 10 नए पेशेवर नेतृत्व पद बनाए गए हैं। इनमें चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर, चीफ फाइनेंस ऑफिसर, CISO, GM टेस्ट सिक्योरिटी, GM R&D और साइकोमेट्रिक्स सहित अन्य पद शामिल हैं। इन पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं।

परीक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करें

साइबर सुरक्षा, साइकोमेट्रिक्स, प्रश्नपत्र तैयार करने और अन्य विशेषज्ञ क्षेत्रों के लिए निजी क्षेत्र से विशेषज्ञों को शामिल किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिया कि निर्धारित परीक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने कॉन्फिडेंशियल ऑपरेशंस (CONOPS) की पूरी व्यवस्था में बदलाव करने के निर्देश दिए। इसके तहत सुरक्षित कमरे, एयर-गैप्ड सिस्टम और डिवाइस जमा करने से जुड़े प्रोटोकॉल को तेजी से लागू करने को कहा गया है।

कमियों को दूर करने के लिए ऑडिट

साथ ही उन्होंने NTA को सभी परीक्षा प्रक्रियाओं का विस्तृत ऑडिट कराने और सुधारात्मक कार्रवाई के संबंध में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया गया है। यानी एजेंसी को यह बताना होगा कि परीक्षा व्यवस्था में सामने आई कमियों को दूर करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। बता दें सरकार का लक्ष्य परीक्षा प्रक्रिया में सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ उम्मीदवारों के बीच परीक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा मजबूत करना है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article