क्रिकेट

NZ vs ENG: इंग्लैंड के टीम को लगा बड़ा झटका, धाकड़ खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर, टीम को झेलनी पड़ी हार

New Zealand vs England 3rd Test: इंग्लैंड को तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टी ब्रेक से पहले ही 423 रन से जीत हासिल की। इस दौरान इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका लगा। टीम के धाकड़ बल्लेबाज चोट के कारण बल्लेबाजी नहीं कर पाए।

Image

जीत के बाद न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ी। (फोटो- BLACKCAPS X)

Photo : Twitter

New Zealand vs England 3rd Test: कप्तान बेन स्टोक्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मंगलवार को बल्लेबाजी नहीं कर सके और इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट में चाय ब्रेक से पहले ही 423 रन से पराजय झेलनी पड़ी। स्टोक्स को तीसरे दिन ही गेंदबाजी के दौरान बायीं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी और वह फील्डिंग नहीं कर सके। जीत के लिये 658 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 234 रन पर आउट हो गई।

न्यूजीलैंड ने रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत की बराबरी की और इंग्लैंड को क्लीन स्वीप से भी रोका। न्यूजीलैंड ने 2018 में श्रीलंका को 423 रन से ही हराया था । इंग्लैंड ने पहला टेस्ट आठ विकेट से और दूसरा 323 रन से जीता था। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 18 रन से आगे खेलना शुरू किया । पहली पारी में 204 रन की बढत लेने वाली न्यूजीलैंड टीम ने दूसरी पारी में 453 रन बनाये थे।

तीसरे विकेट के लिये जो रूट (54) और जैकब बेथेल (76) ने 104 रन की साझेदारी की और लग रहा था कि दोनों टिककर मैच को ड्रॉ की ओर ले जायेंगे । लेकिन ‘बैजबॉल’ (आक्रामक क्रिकेट) के इंग्लैंड क्रिकेट के दौर में टिककर रक्षात्मक खेलने की रणनीति शामिल ही नहीं है ।

गुस एटकिंसन 43 और ओली पोप 17 रन बनाकर आउट हो गए । इसके बाद विकेट लगातार गिरते रहे और न्यूजीलैंड की जीत पर मुहर लग गई। हैरी ब्रूक को पहले दो टेस्ट में शतकों के कारण प्लेयर आफ द सीरिज चुना गया।

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article