क्रिकेट

NAMAN Award Winners Full List: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना बने साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर, द्रविड़ और बिन्नी को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार, ये है नमन अवार्ड विजेताओं की पूरी लिस्ट

बीसीसीआई ने साल 2024-25 के लिए अपने सालाना पुरस्कारों नमन के विजेताओं के नाम का ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं किन खिलाड़ियों को मिले बीसीसीआई के सालाना पुरस्कार। ये है पूरी लिस्ट।

Image

बीसीसीआई नमन अवार्ड विजेताओं की पूरी सूची

नई दिल्ली: बीसीसीआई ने 15 मार्च, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले अपने सालाना पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को 2024-25 सत्र के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (पुरुष) का पॉली उमरीगर पुरस्कार दिया जाएगा जबकि स्मृति मंधाना को पांचवीं बार साल की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर के रूप में सम्मानित किया जाएगा। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रोजर बिन्नी और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और टी20 विश्व कप विजेता हेड कोच राहुल द्रविड़ को बोर्ड के सर्वोच्च सम्मान कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान कप्तान मिताली राज को भी बीसीसीआई के महिला लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जानिए किन खिलाड़ियों को मिले बीसीसीआई के सालाना पुरस्कार। ये है पूरी लिस्ट।

नमन अवार्ड

क्रमांकपुरस्कार श्रेणीविजेताप्रदर्शन विवरण
1जगमोहन डालमिया ट्रॉफी (सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर - जूनियर घरेलू)ईरा जाधव (मुंबई)न्होंने अंडर-19 वन डे ट्रॉफी में 500 रन, अंडर-19 टी20 ट्रॉफी में 258 रन और अंडर-19 टी20 चैलेंजर ट्रॉफी में 143 रन बनाए।
2गमोहन डालमिया ट्रॉफी (सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर - सीनियर घरेलू)शेफाली वर्मा (हरियाणा)इन्होंने 7 मैचों में 527 रन (2 शतक और 2 अर्द्धशतक) बनाए और 8 विकेट लिए।
3जगमोहन डालमिया ट्रॉफी (विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 में सर्वाधिक विकेट - एलीट)यशवर्धन सिंह चौहान (मध्य प्रदेश)इन्होंने 7 मैचों में 37 विकेट झटके।
4जगमोहन डालमिया ट्रॉफी (विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 में सर्वाधिक विकेट - प्लेट)किशन सरकार (त्रिपुरा)इन्होंने 6 मैचों में 32 विकेट लिए।
5जगमोहन डालमिया ट्रॉफी (विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 में सर्वाधिक रन - एलीट)शांतनु सिंह (उत्तर प्रदेश)इन्होंने 8 मैचों में 3 शतकों के साथ 947 रन बनाए।
6जगमोहन डालमिया ट्रॉफी (विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 में सर्वाधिक रन - प्लेट)प्रीतम राज (बिहार)इन्होंने 6 मैचों में 491 रन बनाए, जिसमें नाबाद 304* का सर्वोच्च स्कोर शामिल है।
7एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी (कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 में सर्वाधिक विकेट - एलीट)हेमचुदेशन जे (तमिलनाडु)इन्होंने 8 मैचों में 47 विकेट लिए।
8एमए चिदंबरम ट्रॉफी (कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 में सर्वाधिक विकेट - प्लेट)अर्कजीत रॉय (त्रिपुरा)इन्होंने 6 मैचों में 38 विकेट झटके।
9एमए चिदंबरम ट्रॉफी (कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 में सर्वाधिक रन - एलीट)नित्य जे पांड्या (बड़ौदा)इन्होंने 6 मैचों में 4 शतकों के साथ 881 रन बनाए।
10मए चिदंबरम ट्रॉफी (कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 में सर्वाधिक रन - प्लेट)राघवन रामामूर्ति (पुडुचेरी)इन्होंने 6 मैचों में 4 शतकों के साथ 782 रन बनाए।
11एमए चिदंबरम ट्रॉफी (कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी अंडर-23 में सर्वाधिक विकेट - एलीट)विक्की ओस्तवाल (महाराष्ट्र)इन्होंने 9 मैचों में 69 विकेट लिए।
12एमए चिदंबरम ट्रॉफी (कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी अंडर-23 में सर्वाधिक विकेट - प्लेट)दीपज्योति सैकिया (असम)इन्होंने 6 मैचों में 27 विकेट लिए।
13एमए चिदंबरम ट्रॉफी (कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी अंडर-23 में सर्वाधिक रन - एलीट)मैकनील एच एन (कर्नाटक)इन्होंने 8 मैचों में 1037 रन बनाए, जिसमें 345 का सर्वोच्च स्कोर शामिल है।
14एमए चिदंबरम ट्रॉफी (कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी अंडर-23 में सर्वाधिक रन - प्लेट)आर जशवंत श्रीराम (पुडुचेरी)इन्होंने 6 मैचों में 761 रन बनाए।
15माधवराव सिंधिया पुरस्कार (रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट - एलीट)हर्ष दुबे (विदर्भ)इन्होंने 10 मैचों में 69 विकेट लिए।
16माधवराव सिंधिया पुरस्कार (रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट - प्लेट)सुचित जे (नागालैंड)इन्होंने 6 मैचों में 43 विकेट झटके।
17माधवराव सिंधिया पुरस्कार (रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन - एलीट)वाई वी राठौड़ (विदर्भ)इन्होंने 10 मैचों में 5 शतकों के साथ 960 रन बनाए।
18माधवराव सिंधिया पुरस्कार (रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन - प्लेट)स्नेहल कौथंकार (गोवा)इन्होंने 6 मैचों में 189.80 की औसत से 949 रन बनाए।
19लाला अमरनाथ पुरस्कार (घरेलू सीमित ओवरों की प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर)आयुष म्हात्रे (मुंबई)इन्होंने 7 मैचों में 458 रन बनाए और 7 विकेट लिए।
20लाला अमरनाथ पुरस्कार (रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर)हर्ष दुबे (विदर्भ)इन्होंने 10 मैचों में 476 रन बनाए और 69 विकेट लिए।
21बीसीसीआई घरेलू टूर्नामेंटों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनमुंबई क्रिकेट एसोसिएशनइन्होंने ईरानी कप, सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती।
22घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ अंपायरउल्हास गांधे (विदर्भ)
23अंतरराष्ट्रीय वनडे (ODI) में सर्वाधिक विकेट (महिला)दीप्ति शर्माइन्होंने 24 मैचों में 37 विकेट लिए।
24वनडे अंतर्राष्ट्रीय (ODI) में सर्वाधिक रन (महिला)स्मृति मंधानाइन्होंने 24 मैचों में 6 शतकों के साथ 1311 रन बनाए।
25दिलीप सरदेसाई पुरस्कार (टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट - भारत बनाम वेस्टइंडीज)कोई मैच नहीं खेला गया।
26दिलीप सरदेसाई पुरस्कार (टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन - भारत बनाम वेस्टइंडीजकोई मैच नहीं खेला गया।
27सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (महिला)एन श्री चरणीइन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में 4 विकेट लिए।
28सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण (पुरुष)हर्षित राणाइन्होंने तीनों प्रारूपों (टेस्ट, वनडे, टी20) में शानदार प्रदर्शन किया।
29सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (महिला)स्मृति मंधानाइन्होंने 36 मैचों में 7 शतकों के साथ कुल 1800 रन बनाए।
30पॉली उमरीगर पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर-पुरुष)शुभमन गिलइन्होंने 25 मैचों में 6 शतकों के साथ कुल 1565 रन बनाए।
31कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्डरोजर बिन्नी
32कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्डराहुल द्रविड़
33बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड(विमेन)मिताली राज

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें CSK बनाम PBKS छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Navin Chauhan
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें