Australia vs New Zealand 2nd Test Highlights: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक मोड़ पर पहुंचे दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में जीत के लिए 202 रन जबकि न्यूजीलैंड को छह विकेट की जरूरत है। मैच में तीन दिन का खेल समाप्त हो गया है और इसका नतीजा चौथे दिन आने की संभावना है।
पहली पारी में 82 रन से पीछे रहने वाले न्यूजीलैंड की तरफ से दूसरी पारी में चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाए। रचिन रविंद्र ने 82, टॉम लैथम ने 73, डेरिल मिशेल ने 58 और केन विलियमसन ने 51 रन का योगदान दिया। इनके अलावा स्कॉट कुगलेइज़न की 49 गेंदों में 44 रन की तूफानी पारी खेली जिससे न्यूजीलैंड 372 रन बनाने में सफल रहा।
मार्श और ट्रेविस हेड से उम्मीद
ऑस्ट्रेलिया के सामने इस तरह से दो मैच की श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने के लिए 279 रन का लक्ष्य था। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 77 रन बनाए थे। स्टंप उखड़ने के समय मिशेल मार्श 27 और ट्रेविस हेड 17 रन पर खेल रहे थे। इन दोनों ने दिन के अंतिम 10 ओवर में ऑस्ट्रेलिया को आगे कोई झटका नहीं लगने दिया। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम चाहेगी की ये दोनों खिलाड़ी ही मैच में पारी को आगे बढ़ाकर जीत दिला देंगे।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11: स्टीवन स्मिथ, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 : टॉम लैथम, विल यंग, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, स्कॉट कुगलेइजन, मैट हेनरी, टिम साउथी (कप्तान), बेन सियर्स
